ब्रेकिंग न्यूज़

चैती छठ का तीसरा दिन: अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, पटना के घाटों पर दिखी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार सबसे बड़े गुनाहगार पर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान LALU YADAV : दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा झटका! लालू यादव की याचिका खारिज, रेलवे लैंड फॉर जॉब घोटाले में जांच जारी विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान: बिहार में अवैध मीट शॉप होंगे बंद, बिना लाइसेंस नहीं खुलेगी दुकान BIHAR NEWS : मोकामा की हॉट सीट पर अनंत सिंह के तीन बेटों में से कौन बनेगा विधायक? कहा -दूकान से खरीदने की चीज़ नहीं जो ....

Home / bihar / patna-news / Bihar News: पटना के तीन ब्लॉक समेत 46 प्रखंडों में नए BDO की...

Bihar News: पटना के तीन ब्लॉक समेत 46 प्रखंडों में नए BDO की तैनाती, चुनाव से पहले 123 पदाधिकारियों का सरकार ने किया है तबादला

Bihar News: बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होनें है. ऐसे में बिहार में तबादलों का दौर शुरू हो गया है. सरकार ने 123 पदाधिकारियों का तबादला कर दिया है.

25-Feb-2025 12:51 PM

By First Bihar

Bihar News: विधानसभा चुनाव से पहले बिहार के विभिन्न जिलों के 46 प्रखंडों में ग्रामीण विभाग ने नए प्रखंड विकास पदधिकारी (बीडीओ) को तैनात किया है। साथ ही विभाग के कुल 123 पदाधिकारियों के ट्रांसफर किया है। सोमवार को ग्रामीण विकास विभाग ने बीडीओ और ग्रामीण विकाक पदाधिकारी समेत विभिन्न स्तर के कुल 123 पदाधिकारियों का तबादला का लिस्ट जरी कर दिया था।


पटना के तीन ब्लॉक में नए बीडीओ को नियुक्त किया गया है, जिसमें रवि कुमार को पटना के मोकामा में, अनुज्ञा कुमारी को संपतचक और प्रमोद कुमार को फतुहा में नियुक्त किया गया है. साथ ही राज्य के विभिन्न जगहों में मनोज कुमार अग्रवाल को औरंगाबाद के बारुण में, सन्नी सौरभ को कटिहार के फलका, राकेश कुमार को गया सदर, सुनील कुमार चांद को जमुई के साझा, आशीष कुमार मिश्र को जहानाबाद के काकों, और शशिभूषण साहू को फतेहपुर में नियुक्त किया गया है।


इसी के साथ अन्य जिलों में सोनिया ढनढनिया को नवादा के नारदीगंज, प्रशांत कुमार को नवादा के नरहट, संजय कुमार को नालंदा के इस्लामपुर, जफरूद्दीन को नालंदा के बिंद, नंदकिशोर को नालंदा के करायपरशुराय, ऋषिकेश कुमार को पश्चिम चंपारण के पिपरासी, शम्स तबरेज आलम को पूर्णिया के डगरूआ, शैलेश कुमार केसरी को पूर्णिाया सदर, अकोश कुमार को पूर्णिया के बनमनखी, गनौर पासवान को पूर्णिया के श्रीनगर में बीडीओ के पद पर नियुक्ति कि गयी हैं।


वहीं, अजय कुमार प्रिंस को पूर्वी चंपारण के बंजरिया, कुमुद कुमार को केसरिया, दिवाकर कुमार को तेतरिया, लोकेंद्र यादव को बक्सर के सिमरी, लाल बाबू पासवान को चक्की, अरविंद कुमार को बांका के धोरौया, विकास कुमार को बेगूसराय के गढ़पुरा, सरोज कुमार को भागलपुर के इल्माइलपुर, क्रांति कुमार को भोजपुर के जगदीशपुर, मनोरमा कुमारी को सहार, राजेश्वर राम को मधुबनी के लकनौर, अजय कुमार को मधेपुरा के आलमनगर, अरविंद कुमार गुप्ता को मुजफ्फरपुर के मोतीपुर का बीडीओ की तैनाती की गई है।


इसी तरह, चंद्र भूषण गुप्ता को रोहतास के कोचस, ऋतुरंजन कुमार को लखीसराय के पिपरिया, पल्लवी सागर को लखीसराय सदर, जितेंद्र कुमार राम को शिवहर के पुरनहिया, कुमुद रंजन को समस्तीपुर के शाहपुर पटोरी, राजीव कुमार को दलसिंहसराय, आलोक कुमार को सहरसा के पतरघट, अमित आनंद को सहरसा के सोनवर्षा, वीणा पाणि को सारण के इसुआपुर, अमित कुमार अमन को सीतामढ़ी के चोरौत, भगवान झा को सीतामढ़ी के बेलसंड, श्वेता को सुपौल के किशनपुर और अरविंद कुमार को सुपौल जिले के पिपरा प्रखंड में पदस्थापित किया गया है।


इसी वर्ष यानि 2025 में बिहार विधानसाभ चुनाव होना है, ऐसे में प्रखंड स्तर के प्रशासनिक प्रमुख (बीडीओ) के ट्रांसफर को आवश्यक माना जा रहा है। साथ ही अक्टूबर- नवम्बर महीने में विधानसभा चुनाव होना है उससे पहले मई-जून महीने में भी तबादला होने की सम्भावन है। इसके साथ ही ग्रामीण सेवा के 37 पदाधिकारियों का ट्रांसफर करते हुए परियोजना और जिला विकास पदाधिकारी बनाया गया है।