बिहार में अन्य राज्यों से आने वाले लघु खनिज वाहनों के लिए ट्रांजिट पास अनिवार्य, बॉर्डर पर लगेगा CCTV गूगल में काम करने का सुनहरा मौका: इतना मिलेगा स्टाइपेंड, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया गैंस सिलेंडर-चूल्हा और कूकर लेकर अलका लांबा ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, गैस संकट पर मोदी सरकार पर साधा निशाना पटना में रहस्यमयी ढंग से गायब युवक, घर में कहा था 'चाय पीकर आता हूं' लेकिन वापस नहीं लौटा; परिजनों ने सड़क जाम कर जताई चिंता मोतिहारी में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप बिहार में उड़ान की नई शुरुआत! 2027 तक तैयार हो जाएगा एक और हवाई अड्डा, एयरपोर्ट अथॉरिटी ने निकाला टेंडर Bihar News: गया में सब-इंस्पेक्टर के भाई की गोली लगने से मौत, हत्या या सुसाइड? अमर शहीद जुब्बा सहनी के नाम पर राजनीति तो खूब की गई, लेकिन उनके गांव तक विकास की किरण नहीं पहुंची: मुकेश सहनी पटना NEET छात्रा केस में नया मोड़, मनीष रंजन की जमानत पर सुनवाई के दौरान वकील ने जांच पर उठाए गंभीर सवाल कहीं आप भी तो नहीं कर रहे इस AI का इस्तेमाल? तो सावधान, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान!
11-Mar-2026 04:08 PM
By First Bihar
PATNA: पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत भदौर थाना क्षेत्र में बीती देर रात पुलिस की टीम एक शराब माफिया को गिरफ्तार करने के लिए भदौर गांव में छापेमारी करने पहुंची। पुलिस टीम ने आरोपी के घर का दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद पुलिस जुगाड़ से घर की छत पर चढ़कर आरोपी की तलाश करने लगी।
इसी दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी वहां से फरार हो गया। आरोपी की तलाश के दौरान छत पर मौजूद सहायक अवर निरीक्षक (ASI) संजय कुमार का पैर फिसल गया और वह छत के छज्जे से नीचे गिर पड़े, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद पुलिस टीम ने तुरंत छापेमारी की कार्रवाई रोक दी और घायल ASI संजय कुमार को इलाज के लिए बाढ़ अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार उनके बाएं पैर और कमर में चोट लगी है। एक्स-रे कराने के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर करने की तैयारी की जा रही है।