बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? ‘धुरंधर 2’ फिल्म देखकर घर लौट रहे युवकों पर पुलिस का कहर, थाना प्रभारी पर दो भाईयों को रातभर पीटने का आरोप Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल बिना ऐप के चलेगा Amazon का नया स्मार्टफोन? Alexa के दम पर Apple-Samsung को देगा टक्कर, जानिए
15-Dec-2025 08:06 AM
By First Bihar
Patna News: बिहार सरकार की ओर से पटना में शक्तिपीठ बड़ी पटनदेवी कॉरिडोर का निर्माण कराया जाएगा। यह जानकारी उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दी है, सम्राट ने कहा कि पटनदेवी का इतिहास पटना से जुड़ा हुआ है,आज भी बहुत से जगहों पर इसके महत्त्व की चर्चा होती है। ऐसे में इन जगहों को बेहतर करना और इन जगहों पर पर्यटन के लिए सुगम बनाना है।
दरअसल, समारोह में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया और उन्हें उत्साहवर्धन किया। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि सरकार गठन के बाद प्रथम कैबिनेट बैठक में सुशासन की प्राथमिकता को ध्यान में रखते हुए छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस दीदी का गठन किया गया है। यह पहल लड़कियों और स्कूल-कॉलेज जाने वाली छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी। उन्होंने विधानसभा में विधायक रत्नेश कुमार को सचेतक नियुक्त करने की बात भी कही।
वहीं उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बंद पड़ी नौ चीनी मिलों को पुनः चालू किया जाएगा और 25 नई चीनी मिलें खोली जाएंगी। इसके अलावा गुलजारबाग का नाम बदलने की योजना है। राज्य में 11 विकसित नगरों का निर्माण किया जाएगा, जिनमें सोनपुर और सीतामढ़ी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने एक करोड़ रोजगार देने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार की योजनाओं और भविष्य की नीतियों को लेकर उत्साह और समर्थन व्यक्त किया। नेताओं ने कहा कि पटना में पटनदेवी कॉरिडोर के निर्माण, रोजगार सृजन और छात्राओं की सुरक्षा जैसी पहलों से जनता को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। समारोह ने भाजपा संगठन में कार्यकर्ताओं की भूमिका और उनके योगदान को भी प्रमुखता से उजागर किया।