Assembly Elections 2026: पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव बीजेपी के लिए बड़ी सियासी परीक्षा, इन राज्यों में बड़ी चुनौती Assembly Elections 2026: पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव बीजेपी के लिए बड़ी सियासी परीक्षा, इन राज्यों में बड़ी चुनौती BIHAR NEWS : तेजस्वी के यहां से निकलती दिखी मांझी की बहु और समधन, फोटो आया सामने; जानिए क्या है वजह Bihar News : BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने डाला वोट, NDA के 176 और MGB के 37 विधायकों ने किया मतदान; कांग्रेस के MLA अब भी गायब Bihar Rajya Sabha Election 2026: कांग्रेस के दो विधायक लापता, वोटिंग के बीच बढ़ी सियासी हलचल; पढ़िए क्या है नाम और कैसा रहा है राजनीतिक इतिहास ANANT SINGH : 'यह मेरा आखिर चुनाव है ...', बोले अनंत सिंह - यह मेरा अंतिम कार्यकाल था, जब नीतीश जी नहीं तो मैं भी नहीं... बिहार राज्यसभा चुनाव: वोटिंग जारी, NDA के 110 और महागठबंधन के 35 विधायकों ने डाला वोट, कांग्रेस के दो विधायक अब भी ट्रेसलेस Anant Singh : 'ऊ नय रहेंगे तहिया ने बताएंगे किसको चाहते हैं...', अनंत सिंह ने डाला वोट, बोले – नीतीश कुमार के लिए मतदान करने आया .... सभी सीट पर जीत पक्की Bihar Rajya Sabha Election 2026: 5वीं सीट पर NDA vs महागठबंधन, तेजस्वी बोले- हम जीत रहे, कांग्रेस के 2 विधायकों के गायब होने को अफवाह बताया Bihar News : पटना से थावे के बीच नई फास्ट पैसेंजर ट्रेन शुरू, 6 घंटे 50 मिनट में पूरा होगा सफर; जानिए टाइमिंग और स्टॉपेज
16-Mar-2026 09:00 AM
By First Bihar
BIHAR NEWS : बिहार सहित देश के 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों के लिए सोमवार को मतदान होना है। बिहार की पांच सीटों के लिए सुबह 9 बजे से वोटिंग शुरू होगी जो शाम 4 बजे तक चलेगी। इसी बीच बिहार की राजनीति से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। मोकामा से जदयू विधायक अनंत सिंह को कोर्ट ने राज्यसभा चुनाव में वोट डालने की अनुमति दे दी है। इसके बाद वे कस्टडी में जेल से बाहर आकर विधानसभा में मतदान करेंगे और वोट डालने के बाद वापस जेल भेज दिए जाएंगे।
जानकारी के मुताबिक मोकामा विधायक अनंत सिंह फिलहाल दुलारचंद यादव हत्याकांड मामले में जेल में बंद हैं। इस वजह से उनके मतदान को लेकर पहले संशय बना हुआ था। लेकिन अब अदालत के आदेश के बाद यह साफ हो गया है कि वे भी राज्यसभा चुनाव में अपनी वोटिंग का अधिकार इस्तेमाल करेंगे। अदालत ने आदेश दिया है कि अनंत सिंह को पुलिस कस्टडी में विधानसभा लाया जाएगा, जहां वे मतदान करेंगे और फिर वापस जेल भेज दिए जाएंगे।
दरअसल, लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 62(5) के अनुसार जेल में बंद व्यक्ति सामान्य रूप से मतदान नहीं कर सकता। हालांकि यदि किसी मामले में अदालत विशेष अनुमति देती है तो संबंधित व्यक्ति मतदान कर सकता है। इसी कानूनी प्रावधान के आधार पर अनंत सिंह को राज्यसभा चुनाव में मतदान की इजाजत मिली है। इस फैसले को लेकर राजनीतिक गलियारों में भी काफी चर्चा हो रही है।
बिहार में इस बार राज्यसभा की पांच सीटों पर चुनाव हो रहा है और इसे सत्तारूढ़ एनडीए और विपक्ष के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई के तौर पर देखा जा रहा है। एनडीए ने पांचों सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं और वह सभी सीटों पर जीत का दावा कर रहा है। वहीं विपक्ष की ओर से राष्ट्रीय जनता दल भी एक सीट जीतने की रणनीति के साथ मैदान में है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपनी पार्टी की ओर से एडी सिंह को उम्मीदवार बनाया है।
राज्यसभा चुनाव के गणित की बात करें तो एक उम्मीदवार को जीत के लिए कम से कम 41 विधायकों के समर्थन की जरूरत होगी। बिहार विधानसभा में एनडीए के पास कुल 202 विधायकों का समर्थन है। ऐसे में माना जा रहा है कि एनडीए चार सीटों पर आसानी से जीत दर्ज कर सकता है। हालांकि पांचवीं सीट के लिए स्थिति थोड़ी चुनौतीपूर्ण मानी जा रही है।
इसी कारण एनडीए के लिए हर एक वोट बेहद अहम माना जा रहा है। अनंत सिंह के मतदान करने की अनुमति मिलने से एनडीए को बड़ी राहत मिली है। अगर वे वोट डालते हैं तो एनडीए का आंकड़ा मजबूत होगा और पांचवीं सीट जीतने की संभावना भी बढ़ सकती है। यही वजह है कि इस चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल काफी तेज हो गई है।
गौरतलब है कि शुक्रवार को एमपी-एमएलए कोर्ट ने इस मामले में अहम फैसला सुनाया था। अदालत ने स्पष्ट किया कि अनंत सिंह को राज्यसभा चुनाव में मतदान करने का अधिकार मिलेगा। इसके तहत उन्हें कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच विधानसभा लाया जाएगा।
अब सभी की नजर इस बात पर टिकी हुई है कि राज्यसभा चुनाव में किस दल को कितना फायदा मिलता है। खास तौर पर पांचवीं सीट को लेकर राजनीतिक समीकरण बेहद दिलचस्प बने हुए हैं। ऐसे में अनंत सिंह का एक वोट भी इस चुनाव में अहम भूमिका निभा सकता है।