25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
27-Jan-2025 12:51 PM
By First Bihar
Anant singh : बिहार के मोकामा में पिछले दिनों पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह और सोनू-गैंग के बीच जमकर गोलीबारी हुई। इस गोलीबारी की चर्चा न सिर्फ इस इलाके में बल्कि पुरे देश में हो रही है। ऐसे में सरकार को पुलिस प्रसाशन की टीम भी हड़कत में आई और उसके बाद दोनों तरफ से दो बड़े चेहरे ने सरेंडर कर दिया है। इस मामले में मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह ने कोर्ट में जाकर सरेंडर किया तो वहीं सोनू-मोनू गैंग के सोनू ने पुलिस थाने में जाकर खुद को सरेंडर कर दिया। इस घटना के बाद इलाके में पुलिस एक्शन नजर आया है।
जानकारी के मुताबिक, कुछ दिनों पहले पटना से सटे मोकामा में पूर्व विधायक अनंत सिंह के समर्थकों और सोनू-मोनू के बीच हुई फायरिंग के बाद से पुलिस का ऐक्शन लगातार जारी है। इस फायरिंग के बाद सोनू ने जहां सरेंडर कर दिया था तो वहीं मोनू का अब तक कुछ पता नहीं चल सका है। अब पुलिस मोनू की तलाश में जुटी हुई है और लगातार छापेमारी कर रही है।
बताया जा रहा है कि मोकामा के पंचमहला थाना के नौरंगा में हुई फायरिंग के मामले में 6 थानों की पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी की है। खगड़िया, मुंगेर और लखीसराय में एक साथ छापेमारी की गई है। इसके अलावा मोकामा टाल इलाके के घोसवरी,समियागढ़,करा-पैजना में भी छापेमारी की गई है। इस फायरिंग में आरोपी मोनू और कुछ अन्य लोगों की तलाश में पुलिस ने यह छापेमारी की है। इस छापेमारी में एसआईटी की टीम शामिल है।
मालूम हो कि कुछ दिनों पहले अनंत सिंह के समर्थकों और सोनू-मोनू के बीच हुई फायरिंग के मामले में पुलिस को मोनू की तलाश है। इस टीम ने मुंगेर के खड़गपुर और लखीसराय के बड़हिया इलाके में छापेमारी की है। जबकि पंचमहला इलाके में पुलिस कैंप भी कर रही है। पुलिस को मोनू सिंह के अलावा टीटू धमाका की भी तलाश है। सोनू-मोनू के परिजनों ने फायरिंग के मामले में टीटू धमाका का भी नाम लिया था। पुलिस टीटू धमाका को भी तलाश रही है लेकिन उसे अब तक तलाशा नहीं जा सका है। टीटू धमाका इसके पहले भी AK-47 मामले में जेल जा चूका है। यह बड़हिया के सटे इलाके जैतपुर का रहने वाला बताया जा रहा है।