ब्रेकिंग न्यूज़

25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम

Home / bihar / patna-news / Anant Singh V/S Sonu Monu : जेल में ही रहेंगे पूर्व विधायक अनंत...

Anant Singh V/S Sonu Monu : जेल में ही रहेंगे पूर्व विधायक अनंत सिंह ! जमानत याचिका को कोर्ट ने किया खारिज; जानिए अंदर क्या कुछ हुआ

Anant Singh V/S Sonu Monu : मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह को आज कोर्ट से राहत नहीं मिली है । अनंत सिंह के जमानत याचिका पर आज पटना के सिविल कोर्ट में सुनवाई हुई है।

30-Jan-2025 12:29 PM

By First Bihar

Anant Singh V/S Sonu Monu : मोकामा के पूर्व विधायक और बाहुबली नेता अनंत सिंह फिलहाल बेऊर जेल में बंद हैं। अनंत सिंह की रिहाई पर आज अहम सुनवाई हुई है। अनंत सिंह फिलहाल जेल से बाहर नहीं आएंगे। अनंत सिंह 24 जनवरी से बेऊर जेल में बंद हैं। आज पटना के सिविल कोर्ट में उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई हुई है। मोकामा में हुए गोलीकांड मामले में अनंत सिंह जेल में है। सोनू भी फिलहाल जेल में बंद हैं। वहीं पुलिस मोनू की तलाश कर रही है। मोकामा के बाहुबली नेता और सोनू मोनू गैंग में गोलीबारी हुई थी।  


जानकारी के अनुसार, आज मोकामा में हुए गोलीकांड मामले में पटना के सिविल कोर्ट में इस मामले की सुनवाई कर रहे जज ने पुलिस से इस पुरे घटनाक्रम की केस डायरी मांगी। इसके बाद पुलिस के तरफ से आज जज के सामने इस मामले की केस डायरी पेश नहीं की गई। इसके बाद मामले की सुनवाई कर रहे जज ने कहा कि बिना केस डायरी देखे हुए इस मामले में जमानत नहीं दी जा सकती है। ऐसे में मोकामा के पूर्व विधायक और बाहुबली नेता अनंत सिंह की बेल याचिका को कोर्ट ने खारिज कर दिया है। ऐसे में फिलहाल अनंत सिंह को जेल में ही रहना होगा। 


मालूम हो कि, इस मामले में अनंत सिंह के वकील सुनील कुमार ने उनकी नियमित जमानत याचिका दायर की थी जिसे अदालत ने सुनवाई के लिए स्वीकार कर लिया था। यह मामला पटना जिले के मोकामा क्षेत्र के पंचमहला थाने में दर्ज थाना कांड संख्या 4/2025 से संबंधित है। इस मामले में अभियुक्तों ने अवैध रूप से भीड़ जुटाकर गोलीबारी की और हत्या का प्रयास किया। इस घटना में पूर्व विधायक अनंत सिंह, उनके प्रतिद्वंद्वी सोनू और मोनू समेत कुल 20 लोगों को आरोपी बनाया गया है। 


आपको बता दें कि बुधवार(22 जनवरी) की शाम हुए मोकामा गोलीबारी में लगभग 10 से 20 राउंड गोलियां चली। बताया जा रहा है कि सोनू मोनू ने अपने मुंशी मुकेश सिंह के घर पर ताला लगा दिया था जिसके बाद मुंशी ने बाहुबली नेता और पूर्व विधायक अनंत सिंह से मदद मांगी। अनंत सिंह ने पहले अपने समर्थकों को मुंशी के घर पर ताला खुलवाने भेजे इसके बाद वो खुद भी वहां पहुंच गए। इस दौरान दोनों पक्षों में गोलीबारी हुई। इस गोलीबारी में अनंत सिंह के एक समर्थक को गोली भी लगी। इसके बाद से ही मोकामा में तनावपूर्ण माहौल था। वहीं शुक्रवार (24 जनवरी ) की सुबह सोनू ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया था। जिसके बाद बाहुबली नेता अनंत सिंह ने भी बाढ़ कोर्ट में सरेंडर कर दिया था।


मोकामा के नौरंगा गांव में गोलीबारी की घटना हुई थी। अलग-अलग पक्षों की ओर से कई तरह के दावे किए गए। साथ ही इस मामले में सोनू मोनू की ओर से अनंत सिंह के खिलाफ गोलीबारी करने का आरोप लगाया गया है। इसकी लिखित शिकायत थाने में की गई है। आरोप में कहा गया कि अनंत सिंह ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर नौरंगा गांव में घुसकर सोनू मोनू के घर पर गोलीबारी थी। एक अन्य एफआईआर मुकेश सिंह नाम के शख्स के द्वारा कराई गई थी। जिसमें सोनू मोनू पर उसके घर में ताला लगाने का आरोप लगाया था। वहीं पुलिस ने भी एक मामला दर्ज किया था जिसमें अनंत सिंह पर पुलिस कर्मियों को धक्का मुक्की करने, गाली गलौज करने सहित अन्य किस्म के आरोप लगाए गए थे। इस मामले में अनंत सिंह के साथ-साथ सोनू मोनू के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया था। दोनों फिलहाल जेल में बंद हैं।