Anant Singh Daughter Shivangi Wedding: मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की आज शादी है। इस शाही शादी में शामिल होने के लिए दूर-दूर से लोग नदवां पहुंच रहे हैं। बड़ी संख्या में लोग गाड़ियों पर सवार होकर नदवां कूच कर रहे हैं। इस बीच मोकामा-बख्तियारपुर फोरलेन पर भीषण जाम लग गया है।
दरअसल, मोकामा विधायक अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी सिंह की शादी सुर्खियों में है। 25 नवंबर को होने वाली इस शादी को भव्य बनाने के लिए बड़े पैमाने पर तैयारियां की गई हैं।
नदवां गांव में करीब 10 एकड़ जमीन पर शादी समारोह का आयोजन किया जा रहा है। मेहमानों के स्वागत से लेकर खानपान तक के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। शादी को लेकर नदवां गांव में भी भव्य तैयारियां की गई हैं।
वीवीआईपी मेहमानों के अलावा सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग नदवां पहुंच रहे हैं। इस बीच मोकामा-बख्तियारपुर फोरलेन पर भीषण जाम लग गया है। सैकड़ों गाड़ियां सड़क पर फंसी हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि दूल्हे राजा और बाराती नदवां कैसे पहुंचेंगे?