बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
06-Aug-2025 12:56 PM
By First Bihar
Amit Shah Bihar Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के बाद अब केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी बिहार दौरे पर आ रहे हैं। गृहमंत्री 7 अगस्त की रात 9:30 बजे पटना पहुंचेंगे, जहां वे रात्रि विश्राम करेंगे। इसके बाद 8 अगस्त की सुबह वे सीतामढ़ी के पुनौराधाम के लिए रवाना होंगे। उनका मुख्य उद्देश्य वहां मां जानकी मंदिर के भव्य निर्माण के लिए भूमिपूजन एवं शिलान्यास करना है।
दरअसल, पुनौराधाम परिसर में बनने वाले मां जानकी मंदिर की भव्यता को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। इस मंदिर का वास्तु डिजाइन अयोध्या राम मंदिर के प्रमुख वास्तुकार चंद्रकांत सोमपुरा द्वारा तैयार किया गया है। मंदिर की ऊंचाई 156 फीट होगी, जो कि अयोध्या राम मंदिर (161 फीट) से केवल 5 फीट कम है।
इस प्रोजेक्ट की कुल लागत 882 करोड़ रुपये से अधिक बताई गई है। इसे 36 महीने की समयावधि में पूरा किया जाएगा। यह मंदिर न केवल राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर का धार्मिक तीर्थस्थल बनाया जाएगा। इसमें धर्मशालाएं, धार्मिक संग्रहालय, यात्री सुविधाएं, और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने वाले अन्य संसाधन भी विकसित किए जाएंगे। इस शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, कई केंद्रीय और राज्य स्तरीय मंत्री, गणमान्य अतिथि, साधु-संत और हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहेंगे। इसे एक ऐतिहासिक आयोजन के रूप में देखा जा रहा है।
इस आयोजन को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज़ कर दी गई हैं। मंगलवार को मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा और डीजीपी विनय कुमार ने पुनौराधाम का दौरा किया। उन्होंने भूमिपूजन स्थल, जनसभा स्थल, मंदिर परिसर, हेलीपैड, यातायात मार्ग, और पार्किंग स्थलों का बारीकी से निरीक्षण किया। सभी संबंधित अधिकारियों को कार्य की गुणवत्ता और समयसीमा का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया गया है।
डीजीपी ने भीड़ नियंत्रण, रूट चार्ट, यातायात प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था और साउंड सिस्टम जैसे मुद्दों पर अधिकारियों को सख्त दिशा-निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी रिची पांडेय ने कहा कि यह आयोजन सीतामढ़ी जिले के लिए गौरव का क्षण होगा और इसे अनुशासन व गरिमा के साथ संपन्न कराने की हरसंभव कोशिश की जा रही है। इधर, भाजपा कार्यकर्ता ‘जय-जय सीताराम चलू पुनौराधाम’ के जयघोष के साथ घर-घर जाकर अक्षत वितरण कर रहे हैं और लोगों को शिलान्यास कार्यक्रम में भाग लेने का न्योता दे रहे हैं। इस आयोजन को लेकर सीतामढ़ी और आसपास के क्षेत्रों में धार्मिक उत्साह चरम पर है।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...