ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार

Home / bihar / patna-news / "तेजस्वी नहीं तो और कौन बनेगा सीएम?"..नेता प्रतिपक्ष से मुलाकात के बाद बोले...

"तेजस्वी नहीं तो और कौन बनेगा सीएम?"..नेता प्रतिपक्ष से मुलाकात के बाद बोले कांग्रेस नेता अखिलेश प्रसाद सिंह

बिहार में महागठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री पद को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अखिलेश प्रसाद सिंह ने तेजस्वी यादव का समर्थन किया। तेजस्वी से मुलाकात के बाद कहा कि "तेजस्वी नहीं तो और कौन बनेगा सीएम?"

26-Jun-2025 09:53 PM

By First Bihar

PATNA: कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और सीडब्लूसी के सदस्य अखिलेश प्रसाद सिंह गुरुवार की देर शाम बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से मिलने पहुंचे। रात के अंधेरे में दोनों नेताओं की घंटों मुलाकात हुई और बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बातचीत हुई। तेजस्वी यादव से मुलाकात के बाद अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि राजनीति में मिलना-जुलना तो लगा रहता है। सामाजिक सारोकार का काम है,हमलोग मिलते रहते हैं। अखिलेश सिंह ने साफ शब्दों में कह दिया है कि तेजस्वी यादव ही बिहार के सीएम बनेंगे। "तेजस्वी नहीं तो और कौन बनेगा सीएम?"


कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि महागठबंधन की तरफ से मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव नहीं बनेंगे तो और कौन बनेगा? सीट शेयरिंग के सवाल पर कहा कि कही कोई दिक्कत नहीं है। समय पर सब हो जाएगा। बिहार को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर सत्ता पक्ष के हमले पर अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि इन लोगों को मल्लिकार्जुन खड़गे की बात चुभती है। 


रात के अंधेरे में तेजस्वी यादव से मुलाकात करने आए कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और सीडब्लूसी के सदस्य अखिलेश प्रसाद सिंह ने साफ शब्दों में कह दिया है कि सीएम तो तेजस्वी यादव ही होगा। "तेजस्वी नहीं तो और कौन बनेगा सीएम?" जबकि कांग्रेस प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष का कहना है कि बैठक के बाद इस पर फैसला लिया जाएगा। सीएम उम्मीदवार को लेकर कांग्रेस में ही दो तरह की बातें निकलकर सामने आ रही है। अब देखना यह होगा कि कांग्रेस आगे क्या फैसला लेती है। 

पटना से प्रेम कुमार की रिपोर्ट