Bihar School News : बिहार में प्राइवेट स्कूल खोलना होगा आसान! नीतीश सरकार की नई नीति से इन लोगों को बड़ी राहत; ऐसे मिलेगा लाभ Bihar Accident : बैरिकेडिंग बनी मौत का जाल! BCA छात्र की दर्दनाक मौत, सड़क पर बवाल Bihar School News : बिहार में बच्चों की कमजोर पढ़ाई पर बड़ा एक्शन! अब हर शनिवार टीचर्स करेंगे मंथन, जानिए क्या बदलेगा Bihar News : देवघर जा रही कार बनी मौत का कारण! बांका में भीषण टक्कर, 3 की मौके पर मौत, 4 गंभीर घायल Bihar Crime : पटना में कृषि मंत्री के समधी के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, 15 राउंड गोलियां; तलवार और लाठी से हमला… 3 लोग घायल! Bihar News : बिहार में दुकानदारों को बड़ी राहत! अब बिजली बिल में हर महीने बचेंगे पैसे; फिक्स्ड चार्ज में हुआ बदलाव Bihar News : रेड लाइट एरिया पर ताबड़तोड़ पुलिस रेड! चार लड़कियों के साथ 7 गिरफ्तार, बड़े नेटवर्क का खुलासा Bihar News : बिहार वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! जून से दौड़ेगी 340 नई AC बसें; अब लाइन में लगने की टेंशन खत्म Bihar News : अब नहीं लेट होगी ट्रेन, मोकामा में बन गया नया गंगा रेल पुल; इस महीने से शुरू होगा नया गंगा रेल पुल BIHAR NEWS : शादी से पहले मुसीबत बना Love Tattoo! हटाने उमड़ रही भीड़, इस जगह हो रहा मुफ्त इलाज
25-Aug-2021 07:45 AM
PATNA : राजधानी पटना से दिल को दहला देने वाली एक खबर सामने आई है। पटना में एक 5 साल की बच्ची की मौत नाले में गिरने से हो गई बच्ची अपने घर के पास ही खेल रही थी और इसी दौरान वह नाले में जा गिरी। यह पूरी घटना हार्डिंग रोड की 15 नंबर गुमटी के पास हुई है। 5 साल की बच्ची का नाम मुनिया बताया जा रहा है। घटना के बाद से उसके घर में कोहराम मचा हुआ है।
घटना के बारे में मिली पूरी जानकारी के मुताबिक मुनिया सोमवार को घर से खेलने के लिए निकली थी और इसी दौरान वह नाले में जा गिरी। परिवार वालों को जब देर रात तक उसकी कोई खबर नहीं मिली तो खोजबीन शुरू हुई। मंगलवार को दोपहर उसकी डेड बॉडी नाले से बरामद की गई। मुनिया का परिवार यारपुर गुमटी के झोपड़पट्टी में रहता है। इसी झोपड़पट्टी में रहने वाले महेंद्र चौधरी की नतिनी मुनिया की मौत नाले में गिरने से हुई। बताया जा रहा है कि मुनिया जिस नाले में गिरी उसे एक अस्थाई चचरी से ढका गया था। चचरी टूटने की वजह से मुनिया नाले में जा गिरी।
मुनिया की मौत के बाद उसके परिवार में कोहराम मचा है। उसके पिता की मौत से 6 साल पहले ही हो चुकी थी। अब मुनिया की मां गुड़िया देवी का रो रो कर बुरा हाल है। इस इलाके में खुले चेंबर में गिरने की यह पहली घटना नहीं है। एक महीने पहले भी एक बच्ची खुले चैंबर में गिर गई थी जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई थी। लगातार ऐसी घटनाएं हो रही हैं और प्रशासनिक अधिकारी सुस्त बने हुए हैं।