Bihar News : रेड लाइट एरिया पर ताबड़तोड़ पुलिस रेड! चार लड़कियों के साथ 7 गिरफ्तार, बड़े नेटवर्क का खुलासा Bihar News : बिहार वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! जून से दौड़ेगी 340 नई AC बसें; अब लाइन में लगने की टेंशन खत्म Bihar News : अब नहीं लेट होगी ट्रेन, मोकामा में बन गया नया गंगा रेल पुल; इस महीने से शुरू होगा नया गंगा रेल पुल BIHAR NEWS : शादी से पहले मुसीबत बना Love Tattoo! हटाने उमड़ रही भीड़, इस जगह हो रहा मुफ्त इलाज BIHAR NEWS : अब मेयर नहीं, पार्षद तय करेंगे सशक्त स्थायी समिति! नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन; बिहार में बदली चुनाव की पूरी व्यवस्था Aadhaar Card : आधार में जन्मतिथि सुधार पर हाईकोर्ट सख्त, बोला—वैध दस्तावेज हों तो तुरंत करें बदलाव, बड़े अधिकारी को किया तलब Bihar News : बिहार सिपाही भर्ती पेपर लीक कांड: पूर्व DGP सिंघल से जुड़ा कनेक्शन, EOU ने मांगा जवाब—जांच में चौंकाने वाले खुलासे! Bihar Mahila Rojgar Yojana : महिला रोजगार योजना की दूसरी किस्त का ऐलान! 2 लाख जीविका दीदियों के खाते में इस दिन आएंगे 20-20 हजार रुपये अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल
28-Nov-2020 09:47 AM
PATNA : देशभर में कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए हाहाकार मचा हुआ है. बिहार में भी कोरोना केसों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है. राजधानी पटना में प्रशासन ने 14 नए कंटेनमेंट जोन बनाये हैं. सबसे अधिक 7 कंटेनमेंट जोन पटना पटना सदर अनुमंडल में बनाए गए हैं. जबकि पटना सिटी में पांच और कंकड़बाग में तीन जोन बनाए गए हैं. जिला प्रशासन द्वारा जिन इलाके को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है, उसे सील करने की कार्रवाई आज से शुरू कर दी जाएगी.
बताया जा रहा है कि जिन इलाकों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है उनके प्रवेश द्वार पर ही बैरिकेडिंग कर दी जाएगी. इन इलाकों में केवल जरूरी सेवा से जुड़े वाहन ही चलेंगे. प्रशासन को इन इलाकों पर विशेष नजर रखने के निर्देश भी दिए गए हैं जिसके तहत समय-समय पर यहां विशेष जांच अभियान चलता रहेगा. जिन मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है, उनके संपर्क में आने वाले सभी लोगों की भी जांच कराई जाएगी.
गौरतलब है कि महापर्व छठ के संपन्न होने के बाद स्वास्थ्य विभाग एवं प्रशासन को आशंका है कि गंगा किनारे बसे लोगों में संक्रमण अधिक हो सकता है. इसीलिए इन इलाकों में विशेष जांच अभियान शुरू करने का निर्णय लिया गया है. जल्द ही इन इलाकों में स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच के लिए कैंप लगाएगी. पटना डीएम कुमार रवि ने बताया कि राजधानी में पहले से 27 कंटेनमेंट जोन थे. आज तय किया जाएगा कि पुराने कंटेनमेंट जोन में से कितने को नए में शामिल किया जाना है. दानापुर अनुमंडल की समीक्षा की जा रही है. अगले एक-दो दिन में इस इलाके पर फैसला होगा.
डीएम ने बताया कि कंकड़बाग और पटना सिटी इलाके में संक्रमण का फैलाव पहले की तुलना में बढ़ा है. इसीलिए इन इलाकों पर विशेष नजर रखी जा रही है. पहले से अति गंभीर माने जाने वाले राजीवनगर को भी इस बार कंटेनमेंट जोन में रखा गया है. हालांकि राजीव नगर इलाके में किस किस एरिया में कंटेनमेंट जोन होगा, यह शनिवार को तय होगा.