अमेरिका-ईरान के बीच हुए सीजफायर से भारत को फायदा, जल्द खत्म हो जाएगी यह बड़ी टेंशन अमेरिका-ईरान के बीच हुए सीजफायर से भारत को फायदा, जल्द खत्म हो जाएगी यह बड़ी टेंशन सावधान! एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता… मोबाइल हैक कर नए तरीके से ठगी कर रहे साइबर अपराधी मातम में बदली खुशियां: शादी की तैयारियों के बीच किसान ने गंवाए दोनों हाथ, आनेवाली थी बेटी की बारात इस महीने शुरू होगी नई गंगा रेल पुल, यात्रियों को मिलेगी बड़ी सुविधा; जानिए कैसे बदलेगा कनेक्टिविटी BIHAR NEWS : बिहार में इस जगह बनने जा रहा हाईटेक स्टेडियम, टेरेस हेलीपैड और ग्लास ब्रिज, 15 करोड़ के प्रोजेक्ट से बदलेगा इस जिले का भविष्य मैरिज हॉल में पुलिस की छापेमारी से हड़कंप, शादी के मंडप से हिरासत में लिए गए 8 महिला समेत 24 लोग; क्या है मामला? Bihar Road Project : बिहार में सड़कों की क्रांति! 1.21 लाख गांव जुड़े मुख्य सड़क से, अब इस ऐप से करें टूटी सड़क की शिकायत Bihar BEd 2026: बीएड करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! इस दिन से शुरू होगी प्रवेश परीक्षा, BRABU को मिली अहम जिम्मेदारी गवाही से बचना पड़ा भारी: मुजफ्फरपुर में दो रिटायर्ड दरोगा की गिरफ्तारी के आदेश, जानिए पूरा मामला
07-Nov-2020 07:16 AM
PATNA : कोरोना काल के बीच बिहार में चुनाव कराए गए, लेकिन छठ महापर्व के आयोजन को लेकर ऊहापोह की स्थिति बनी हुई थी. लगातार यह सवाल उठ रहे थे कि क्या इस बार पटना के गंगा घाट पर छठ पूजा का आयोजन हो पाएगा. पटना के गंगा घाटों पर छठ पूजा के आयोजन को लेकर कन्फ्यूजन अब खत्म हो गया है. छठव्रती अब गंगा घाट पर छठ पूजा कर पाएंगी.
पटना के प्रमंडलीय आयुक्त के आदेश के बाद अब छठ पूजा की तैयारी को स्वरूप देने का काम शुरू हो जाएगा. प्रमंडलीय आयुक्त में पटना के डीएम और नगर आयुक्त को निर्देश दिया है कि वह छठ महापर्व को आयोजन को लेकर गंगा घाट पर तैयारियां पूरी करें. कमिश्नर संजय अग्रवाल ने पटना के डीएम और नगर आयुक्त को दिए अपने निर्देश में कहा है कि गंगा घाटों की साफ-सफाई के साथ-साथ वहां बैरिकेडिंग और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन हो पाए इस मुताबिक तैयारियां पूरी की जाए.
कमिश्नर संजय अग्रवाल के निर्देश के बाद पटना के नगर आयुक्त ने कहां है कि गंगा घाटों की सफाई का काम गंगा कार्य प्रमंडल की तरफ से किया जाता है और इसके लिए आवश्यक टेंडर भी किया जा चुका है, लेकिन तालाबों की साफ-सफाई के लिए निवेदन नहीं की गई है और इसके लिए जल्द ही टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर काम लगाया जाएगा. आपको बता दें कि 19 नवंबर को छठ महापर्व की शुरुआत होगी. 20 नवंबर को पहला अर्घ्य और दूसरा अर्घ्य 21 नवंबर को दिया जाएगा.