बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम
06-Aug-2020 02:45 PM
PATNA: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच करने वाली टीम वापस पटना से लौट आई हैं. इसके बाद टीम पटना आईजी संजय सिंह के ऑफिस पहुंची हैं. वहां पर केस और सबूत को लेकर बैठक चल रही है. एसआईटी टीम के साथ पटना एसएसपी भी बैठक में शामिल हो रहे हैं.
एसपी विनय तिवारी क्वॉरेंटाइन
एसआईटी की टीम तो आ गई, लेकिन सुशांत केस की जांच करने गए एसपी विनय तिवारी को बीएमसी ने नहीं छोड़ा है. वह फिलहाल मुंबई में होम क्वॉरेंटाइन हैं. वह क्वॉरेंटाइन पूरा करने के बाद ही वापस पटना आ सकते हैं. कल बिहार पुलिस के आग्रह को भी बीएमसी ने ठुकरा दिया था. जिसमें विनय तिवारी को छोड़ने का आग्रह किया गया था.
कई सबूत जुटाई बिहार पुलिस
सुशांत केस की जांच करने गई चार लोगों की टीम ने मुंबई में कई सबूत रिया चक्रवर्ती के खिलाफ जुटाए हैं. इसमें बैंक से पैसा निकालने का भी सबूत हैं. बिहार पुलिस न यह खुलासा किया था कि रिया ने पूजा पाठक के नाम पर लाखों रुपए की निकासी सुशांत के खाता से किया, लेकिन पूजा नहीं हुआ था. सुशांत के जिन बैंकों में खाता है यहां से पुलिस ने कई सबूत लिए हैं. बिहार पुलिस ने सुशांत के दोस्तों और करीबी लोगों से भी पूछताछ की. जो बिहार पुलिस सबूत लेकर आ रही है. अगर उस सबूत को सीबीआई को जरूरत पड़ेगी तो बिहार पुलिस सौंप देगी. बता दें कि सुशांत के पिता ने पटना के राजीवनगर थाना में केस दर्ज कराने के बाद बिहार पुलिस की टीम इस मामले की जांच कर रही थी. इस बीच सुशांत के पिता के आग्रह पर बिहार सरकार ने इस केस को सीबीआई के हवाले कर दिया. अब इस केस की जांच सीबीआई की टीम करेंगी. जांच को लेकर केंद्र सरकार ने भी सहमति दे दी है. जांच में मुंबई पुलिस बिहार पुलिस की मदद नहीं कर रही थी.