ब्रेकिंग न्यूज़

सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप अरवल में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार 2 युवकों की घटनास्थल पर ही मौत होलिका दहन के दिन पटना के बाढ़ में फायरिंग, 5 हजार रूपये के लिए शराब माफिया ने बालू कारोबारी को मारी गोली पटना के मेहंदीगंज में बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियारों के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं गर्लफ्रेंड को लेकर भाग रहा था बॉयफ्रेंड, गांव वालों ने पकड़कर की कुटाई होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश MUZAFFARPUR: होली मनाने बुआ के घर आई नाबालिग बच्ची के साथ गांव के युवक ने किया गंदा काम, आरोपी को पुलिस ने दबोचा

BIHAR CRIME : छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने इन लोगों पर लगाया गंभीर आरोप

BIHAR CRIME : बगहा में एक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए एक व्यक्ति को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है।

10-Jan-2025 02:24 PM

By First Bihar

BIHAR CRIME : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या कि खबरें निकल कर सामने आ रही है। इसी कड़ी में ताजा मामला बगहा से निकलकर सामने आ रहा है। जहां एक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए एक व्यक्ति को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है।


जानकारी के मुताबिक, बगहा में एक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। इसके बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए एक व्यक्ति को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। इस घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। वहीं, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी से मामले की जानकारी ली जा रही है। 


बताया जा रहा है कि,चौतरवा थाना क्षेत्र के वाल्मीकि पेट्रोल पंप के सामने स्थित रामचंद्र पब्लिक स्कूल के निजी हॉस्टल में हाल ही में भर्ती हुए छात्र की अचानक मौत के बाद, उसके नाक और मुंह से खून निकलता देख परिजनों का गुस्सा भड़क गया। उन्होंने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। बगहा अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी चंदन कुमार ने बताया कि छात्र अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ चुका था। 


इधर, मृत्यु के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। ज्ञात हो कि लगभग 11 वर्षीय छात्र की मृत्यु के बाद परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक के घर पर परिजनों का जमावड़ा लगाना शुरू हो गया है।