ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला

Home / bihar / pashchim-champaran-news / पश्चिमी चंपारण में बुजुर्ग से 51 हजार की ठगी, जेब में 20 की...

पश्चिमी चंपारण में बुजुर्ग से 51 हजार की ठगी, जेब में 20 की गड्डी रख 500 के बंडल ले उड़े उचक्के

चनपटिया में सेंट्रल बैंक से रुपये निकालकर लौट रहे बुजुर्ग शेख हसन से तीन उचक्कों ने 51 हजार रुपये की ठगी कर दी। ठगों ने पासबुक में गड्डी बदलकर मौके से फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी।

22-Jan-2026 03:41 PM

By First Bihar

WEST CHAMPARAN: पश्चिमी चंपारण के चनपटिया में बुधवार की शाम करीब चार बजे एक बुजुर्ग से 51 हजार रुपये की ठगी कर दी गई। यह घटना चनपटिया नगर के एफसीआई-रेलवे ढाला के पास हुई। पीड़ित की शिकायत पर चनपटिया थाना में एफआईआर दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


पीड़ित की पहचान कर्णपट्टी गांव, वार्ड नंबर 10 निवासी 65 वर्षीय शेख हसन के रूप में हुई है। एफआईआर के अनुसार, शेख हसन ने दोपहर में सेंट्रल बैंक से 51 हजार रुपये निकालकर घर लौट रहे थे। वे साइकिल से बड़े बस स्टैंड चौक होते हुए रेलवे स्टेशन के रास्ते जा रहे थे।


इसी दौरान बाइक सवार एक युवक ने उन्हें रोककर बातचीत शुरू की। उसने कहा कि उसकी बच्ची की तबीयत खराब है और क्या बुजुर्ग किसी मौलवी को जानते हैं। बातों में उलझते ही पीछे से दो अन्य अज्ञात युवक बाइक पर पहुंचे। तीनों ने मिलकर शेख हसन को घेर लिया और जैकेट की पॉकेट में हाथ डालकर पैसे निकालने लगे। ठगों ने पासबुक के भीतर रखी पांच-पांच सौ रुपये की 51 हजार की गड्डी निकालकर अपनी जेब में रख ली और उसकी जगह पासबुक में 20-20 रुपये की दो हजार की गड्डी रखकर मौके से फरार हो गए।


कुछ दूरी पर जाकर बुजुर्ग को ठगी का अहसास हुआ। पासबुक देखकर रुपये गायब पाए जाने पर वे सन्न रह गए और सीधे चनपटिया थाना पहुंचे। थानाध्यक्ष प्रभाकर पाठक ने बताया कि अज्ञात उचक्कों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। एसडीपीओ-1 विवेक दीप और थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल कर रहे हैं। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, लेकिन अभी तक उचक्कों का कोई सुराग नहीं मिल सका है।