ब्रेकिंग न्यूज़

सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप अरवल में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार 2 युवकों की घटनास्थल पर ही मौत होलिका दहन के दिन पटना के बाढ़ में फायरिंग, 5 हजार रूपये के लिए शराब माफिया ने बालू कारोबारी को मारी गोली पटना के मेहंदीगंज में बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियारों के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं गर्लफ्रेंड को लेकर भाग रहा था बॉयफ्रेंड, गांव वालों ने पकड़कर की कुटाई होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश MUZAFFARPUR: होली मनाने बुआ के घर आई नाबालिग बच्ची के साथ गांव के युवक ने किया गंदा काम, आरोपी को पुलिस ने दबोचा

Bihar Accident News: बाइक और कार की भिड़ंत में एक ही परिवार के दो लोगों की मौत, तीन घायल

06-Apr-2025 10:05 PM

By DEEPAK RAJ

Bihar Accident News: बगहा के रामनगर में सडक हादसे में एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


कार और बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत मे यह घटना घटी है। घटना रामनगर लौरिया मुख्य मार्ग पर बैकुंठवा   देवी स्थान के पास की बताई जा रही है। मृतकों की पहचान धखराहा पंचायत के पचरूखीया गांव निवासी फुनी राम के 30 वर्षीय बेटे अजीत राम और उसके बेटे के रूप में हुई है।


वहीं अजीत राम की पत्नी और उनके बेटे को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।