सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप अरवल में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार 2 युवकों की घटनास्थल पर ही मौत होलिका दहन के दिन पटना के बाढ़ में फायरिंग, 5 हजार रूपये के लिए शराब माफिया ने बालू कारोबारी को मारी गोली पटना के मेहंदीगंज में बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियारों के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं गर्लफ्रेंड को लेकर भाग रहा था बॉयफ्रेंड, गांव वालों ने पकड़कर की कुटाई होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश MUZAFFARPUR: होली मनाने बुआ के घर आई नाबालिग बच्ची के साथ गांव के युवक ने किया गंदा काम, आरोपी को पुलिस ने दबोचा
11-Aug-2025 06:04 PM
By First Bihar
BAGAHA: पश्चिमी चंपारण जिले के रामनगर प्रखंड से बड़ी खबर सामने आई है, जहां एक बाघ के हमले में एक बुजुर्ग किसान की मौत हो गई, जबकि एक वनकर्मी घायल हो गया है। इस घटना के बाद खैरहनी गांव और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है। लोग घर से बाहर निकलने से भी डर रहे हैं। इलाके के लोग बाघ को पकड़ने की मांग कर रहे हैं।
खेत में काम करने के दौरान बोला हमला
मृतक की पहचान खैरहनी गांव निवासी 65 वर्षीय मथुरा महतो के रूप में हुई है। जो सोमवार को अपने खेत में काम करने गए हुए थे। इसी दौरान घात लगाए बैठे बाघ ने उन पर अचानक हमला कर दिया और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
वनकर्मी भी बना हमले का शिकार
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे वन विभाग की टीम पर भी बाघ ने हमला कर दिया। हमले में वनकर्मी विजय उरांव घायल हो गए, जिन्हें आनन-फानन में स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
गांव में डर का माहौल, सुरक्षा की मांग
इस दोहरे हमले के बाद ग्रामीणों में भारी दहशत फैल गई है। लोग डरे और सहमे हुए हैं और क्षेत्र में सुरक्षा के ठोस इंतजाम की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बाघ की गतिविधि पहले भी देखी गई थी, लेकिन इसे गंभीरता से नहीं लिया गया। वन विभाग ने क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है और बाघ की ट्रैकिंग के लिए टीम तैनात कर दी गई है।