ब्रेकिंग न्यूज़

सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप अरवल में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार 2 युवकों की घटनास्थल पर ही मौत होलिका दहन के दिन पटना के बाढ़ में फायरिंग, 5 हजार रूपये के लिए शराब माफिया ने बालू कारोबारी को मारी गोली पटना के मेहंदीगंज में बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियारों के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं गर्लफ्रेंड को लेकर भाग रहा था बॉयफ्रेंड, गांव वालों ने पकड़कर की कुटाई होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश MUZAFFARPUR: होली मनाने बुआ के घर आई नाबालिग बच्ची के साथ गांव के युवक ने किया गंदा काम, आरोपी को पुलिस ने दबोचा

Road Accident: तेज रफ़्तार कार का शिकार बना मैकेनिक, मौत के बाद हिरासत में वाहन चालक

Road Accident: बेतिया के मनुआपुल थाना क्षेत्र में NH-727 पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार मैकेनिक हरेंद्र पटेल को कुचल दिया। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है, जांच जारी।

16-Jul-2025 12:53 PM

By First Bihar

Road Accident: बेतिया से एक दुखद खबर आ रही है, जहां मनुआपुल थाना क्षेत्र में NH-727 पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार मैकेनिक हरेंद्र पटेल की मौके पर मौत हो गई है। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है और वाहन जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


मंगलवार देर शाम बेतिया के मनुआपुल थाना क्षेत्र के बेतिया-लौरिया मुख्य मार्ग (NH-727) पर लक्ष्य इंटरनेशनल स्कूल के समीप यह घटना घटित हुई है। तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने सामने से आ रहे बाइक सवार हरेंद्र पटेल (55 वर्ष) को जोरदार टक्कर मार दी और हादसे में हरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक लौरिया थाना क्षेत्र के मंगुरहा गांव निवासी और स्वर्गीय यमुना पटेल के पुत्र थे। वह पेशे से मैकेनिक थे और रोजाना की तरह बेतिया से काम खत्म कर बाइक से अपने घर लौट रहे थे।


इस घटना की सूचना मिलते ही मनुआपुल थानाध्यक्ष रवि कुमार पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल, बेतिया भेजा है। इस हादसे में कार चालक को हल्की चोटें आईं हैं, इसलिए पुलिस ने इस शख्स का पहले प्राथमिक उपचार कराया और फिर इसे हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने कार को भी जब्त कर लिया है। इधर हरेंद्र की मौत की खबर गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। परिवार वाले रो रहे हैं और गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।


रिपोर्टर: संतोष कुमार, बेतिया