WEST CHAMPRAN: पश्चिम चम्पारण के नरकटियागंज विधानसभा से किन्नर माया रानी ने चुनाव लड़ने की घोषणा करने के बाद गुरुवार को रोड शो निकाला। जिसमें प्रदेश के सैकडों किन्नर समाज के साथ स्थानीय लोग शामिल हुए । रोड शो नगर के गोपाला ब्रह्म स्थान से निकल कर पूरे शहर का भ्रमण करते हुए धूमनगर चौक पर पहुंचा जहां सभा में तब्दील हो गया।
वही नगर के विभिन्न चौक चौराहों पर माया रानी का स्थानीय लोगों ने फूल माला पहना कर स्वागत किया। नरकटियागंज के लिए यह रैली ऐतिहासिक रही। गाजे बाजे के साथ निकाले गये रोड शो में किन्नरों के जमकर डांस किया और इसे और भी रोचक बना दिया। इस संबंध मे किन्नर माया रानी ने बताया कि अभी तक यहा से जो भी लोग विधानसभा मे गये है उन लोगों ने नरकटियागंज का विकास नहीं किया।
सभी लोग चुनाव से पहले बड़े-बड़े वायदे जनता से करते हैं लेकिन इसकी जमीन हकीकत कुछ और ही नजर आती है। ये लोग जनता से किये वादे तक नहीं निभा पाये। अस्पताल , शिक्षा , सडक हो या अन्य जनहित का काम नहीं किया गया है. मेरे आगे पीछे कोई नहीं है. मुझे एक बार मौका दें.. मैं नरकटियागंज को विकास की पटरी पर ला दूंगी। वही इस संबध मे एक दूसरी किन्नर रूबी रानी ने बताया कि हमारा कोई नहीं है.. ना बाल बच्चा है.. ना मां और भाई बहन ही है जनता ही मेरा सबकुछ है । इसलिये एक बार हमारी गुरू माया रानी को वोट दिजिये. हम नरकटियागंज के लिये काफी विकास का काम करेंगे।