सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप अरवल में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार 2 युवकों की घटनास्थल पर ही मौत होलिका दहन के दिन पटना के बाढ़ में फायरिंग, 5 हजार रूपये के लिए शराब माफिया ने बालू कारोबारी को मारी गोली पटना के मेहंदीगंज में बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियारों के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं गर्लफ्रेंड को लेकर भाग रहा था बॉयफ्रेंड, गांव वालों ने पकड़कर की कुटाई होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश MUZAFFARPUR: होली मनाने बुआ के घर आई नाबालिग बच्ची के साथ गांव के युवक ने किया गंदा काम, आरोपी को पुलिस ने दबोचा
17-Nov-2025 11:18 AM
By FIRST BIHAR
Bihar News: पश्चिम चंपारण के लौरिया–बगहा मुख्य मार्ग पर विशुनपुरवा के समीप देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब दर्जन भर बाराती गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज़ रफ्तार से आ रही कार अचानक अनियंत्रित होकर बारातियों की भीड़ में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर चीख–पुकार मच गई और पूरा इलाका अफरा–तफरी से भर गया। हादसे के तुरंत बाद घायलों को लौरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
अस्पताल में स्थिति इतनी अव्यवस्थित हो गई। इलाज के दौरान एक युवक ने दम तोड़ दिया, जिसकी पहचान बिशनपुरवा निवासी दिनेश कुमार, पिता–मुंशी कुशवाहा, के रूप में की गई है। शेष दो मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। बताया जाता है कि बारात नरकटियागंज के मलदहिया पोखरिया से बिशनपुरवा आई थी।
कार्यक्रम स्थल के निकट सड़क किनारे खड़े थे, तभी तेज़ गति से आ रही कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल लगभग दर्जन भर लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद बेतिया जीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और तनाव का माहौल व्याप्त है।