सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप अरवल में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार 2 युवकों की घटनास्थल पर ही मौत होलिका दहन के दिन पटना के बाढ़ में फायरिंग, 5 हजार रूपये के लिए शराब माफिया ने बालू कारोबारी को मारी गोली पटना के मेहंदीगंज में बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियारों के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं गर्लफ्रेंड को लेकर भाग रहा था बॉयफ्रेंड, गांव वालों ने पकड़कर की कुटाई होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश MUZAFFARPUR: होली मनाने बुआ के घर आई नाबालिग बच्ची के साथ गांव के युवक ने किया गंदा काम, आरोपी को पुलिस ने दबोचा
06-Aug-2025 01:41 PM
By First Bihar
Road Accident: बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के बगहा रामनगर थाना क्षेत्र के धोखरहा चौक के समीप एक गंभीर सड़क दुर्घटना में 23 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, मृतक सुनील राम रामनगर से घर लौट रहा था, तभी उसकी बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई। इस हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह दुर्घटना लगभग रात 9 बजे हुई।
जानकारी के मुताबिक, ग्रामीणों ने घटना की सूचना तुरंत डायल 112 पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल सुनील राम को तत्काल रामनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान तौलाहा गांव निवासी वीरेंद्र राम के पुत्र सुनील राम के रूप में हुई है।
रामनगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बगहा भेजने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है और परिजन रो-रो कर बुरी तरह टूट गए हैं। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं ताकि पूरी घटना का पता लगाया जा सके। प्राथमिक जांच में बाइक की तेज रफ्तार और चालक की नियंत्रण खोने की वजह से यह हादसा बताया जा रहा है।
रामनगर थाना पुलिस ने बताया कि हादसे के वक्त सड़क पर ट्रैफिक कम था, लेकिन अनियंत्रित बाइक ने युवक की जान ले ली। पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों से भी घटना के संबंध में पूछताछ शुरू कर दी है। परिवार ने स्थानीय प्रशासन और पुलिस से न्याय की मांग की है। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय प्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने की संभावना है।
पश्चिम चंपारण से संतोष कुमार की रिपोर्ट