सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप अरवल में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार 2 युवकों की घटनास्थल पर ही मौत होलिका दहन के दिन पटना के बाढ़ में फायरिंग, 5 हजार रूपये के लिए शराब माफिया ने बालू कारोबारी को मारी गोली पटना के मेहंदीगंज में बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियारों के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं गर्लफ्रेंड को लेकर भाग रहा था बॉयफ्रेंड, गांव वालों ने पकड़कर की कुटाई होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश MUZAFFARPUR: होली मनाने बुआ के घर आई नाबालिग बच्ची के साथ गांव के युवक ने किया गंदा काम, आरोपी को पुलिस ने दबोचा
28-Jun-2025 02:20 PM
By First Bihar
Bihar News: बेतिया के साठी थाना क्षेत्र में एक दुखद हादसा हुआ है। जहां बिजली की टूटी तार की चपेट में आने से 38 वर्षीय सिकंदर सहनी की दर्दनाक मौत हो गई है। जब यह हादसा हुआ सिकंदर अपनी मिठाई की दुकान पर बैठे थे । परिजनों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया लेकिन रास्ते में उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
यह घटना बेतिया के साठी थाना क्षेत्र के धमौरा गांव के गांधी चौक पर हुई है। 38 वर्षीय सिकंदर सहनी बागड़ सहनी के पुत्र थे। रोज की तरह वह अपनी मिठाई की दुकान पर बैठे हुए थे। अचानक बिजली के मीटर से जुड़ी तार टूटकर उनके शरीर पर गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
परिजनों ने तुरंत उन्हें चनपटिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए बेतिया GMCH रेफर कर दिया। दुर्भाग्यवश, GMCH पहुंचने से पहले ही रास्ते में सिकंदर की मृत्यु हो गई।
इसके बाद साठी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया है और शव परिजनों को सौंप दिया है। इस घटना से परिजनों में शोक की लहर फ़ैल गई है। कोई भी यकीन करने को तैयार नहीं है कि सिकंदर अब उनके बीच नहीं रहे। यह घटना इस बात का उदाहरण है कि अगर आपका समय पूरा हो गया है तो मौत आपको कहीं भी किसी रूप में गले लगा सकती है।
रिपोर्टर: संतोष कुमार