सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप अरवल में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार 2 युवकों की घटनास्थल पर ही मौत होलिका दहन के दिन पटना के बाढ़ में फायरिंग, 5 हजार रूपये के लिए शराब माफिया ने बालू कारोबारी को मारी गोली पटना के मेहंदीगंज में बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियारों के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं गर्लफ्रेंड को लेकर भाग रहा था बॉयफ्रेंड, गांव वालों ने पकड़कर की कुटाई होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश MUZAFFARPUR: होली मनाने बुआ के घर आई नाबालिग बच्ची के साथ गांव के युवक ने किया गंदा काम, आरोपी को पुलिस ने दबोचा
21-Jul-2025 01:55 PM
By First Bihar
Bihar News: बिहार के बगहा से एक दुखद खबर आ रही है, यहां चंडाल चौक पर बाइक और ट्रैक्टर की टक्कर में दो कांवरिया (रामप्रीत कुमार और किसन कुमार) गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इन दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।
सोमवार को बगहा नगर के सहोदरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत चंडाल चौक पर ये दोनों कांवरिया वाल्मीकिनगर के त्रिवेणी संगम से जल लेकर बाबा धाम जलाभिषेक के लिए जा रहे थे। उसी समय यह घटना हुई। रामप्रीत कुमार और किसन कुमार इस जगह पर एक सड़क हादसे का शिकार हो गए। ये दोनों सहोदरा थाना क्षेत्र के नया टोला राजपुर गांव के निवासी हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार कांवरियों ने बाइक पर अपना नियंत्रण खो दिया था और सामने से आ रहे ट्रैक्टर से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों कांवरिया गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही।
रिपोर्टर: दीपक राज