सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप अरवल में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार 2 युवकों की घटनास्थल पर ही मौत होलिका दहन के दिन पटना के बाढ़ में फायरिंग, 5 हजार रूपये के लिए शराब माफिया ने बालू कारोबारी को मारी गोली पटना के मेहंदीगंज में बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियारों के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं गर्लफ्रेंड को लेकर भाग रहा था बॉयफ्रेंड, गांव वालों ने पकड़कर की कुटाई होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश MUZAFFARPUR: होली मनाने बुआ के घर आई नाबालिग बच्ची के साथ गांव के युवक ने किया गंदा काम, आरोपी को पुलिस ने दबोचा
16-Jun-2025 08:03 AM
By First Bihar
Bihar News: बिहार के बगहा में एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। वाल्मीकिनगर के पास त्रिवेणी नहर में नहाने गए 7 साल के मासूम अभिषेक कुमार पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बच्चे के पैर को मगरमच्छ ने अपने जबड़े में जकड़ लिया और कमर तक चबा डाला। इस हादसे ने परिजनों को सदमे में डाल दिया है और बाकी ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
घटना के दौरान नहर में नहा रहे अन्य बच्चों ने पानी में खून देखकर शोर मचाया। हंगामे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घंटों की मशक्कत के बाद बच्चे का शव बरामद किया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वाल्मीकिनगर थाने के पुलिस अवर निरीक्षक उत्तम कुमार ने बताया कि ग्रामीणों की मदद से शव को निकाला गया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। इस घटना ने स्थानीय लोगों में गुस्सा और डर दोनों पैदा कर दिया है।
वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के नजदीक बहने वाली गंडक नदी और उसकी सहायक नहरों में मगरमच्छों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बाढ़ के कारण ये मगरमच्छ नहरों, तालाबों और रिहायशी इलाकों तक पहुंच रहे हैं, जिससे खतरा बढ़ गया है। वन संरक्षक डॉ. नेशामणि के. ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि मगरमच्छ के हमले में बच्चे की मौत हुई है। उन्होंने लोगों से नहरों और जलाशयों के पास सावधानी बरतने की अपील की और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने का आश्वासन दिया है।