गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
22-Jan-2026 02:12 PM
By First Bihar
BETTIAH: रेलवे गेटमैन की बड़ी लापरवाही का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देखकर हर कोई हैरान हैं। इस वायरल वीडियो में गेटमैन रेलवे गुमटी का फाटक बंद कर सोने चला गया। इधर लोग रेलवे फाटक के खुलने का इंतजार करते रहते हैं।
काफी देर तक ट्रेन के इंतजार में लोग गाड़ियों को लेकर खड़े रहते हैं लेकिन ना तो कोई ट्रेन पास करता नजर आता है, और ना ही गुमटी का फाटक खुलता ही दिखता है। किसी को समझ में नहीं आ रहा था कि आखिर माजरा क्या है? इस दौरान गाड़ियों की लंबी कतारे लग गयी। कुछ लोग गाड़ी खड़ी कर गेटमैन को देखने जाते है, तो वहां के नजारे को देख हैरान रह जाते हैं।
लोग देखते हैं कि गेट मैन ऑफिस का दरवाजा बंद कर गहरी नींद में सो रहा है। जिसके बाद लोग उसे जगाने की कोशिश करते हैं। दरवाजे पर दस्तक देते हैं और कहते हैं साहब उठ जाईए और फाटक खोलिए हम लोग काफी देर से गाड़ी लेकर खड़े हैं। लोगों की आवाज सुनकर गेट मैन दरवाजा खोलकर बाहर निकला है। उसके चेहरे को देखकर यह कहा जा सकता है कि वो गहरी नींद में था।
लेकिन सवाल यह उठता है कि ड्यूटी के वक्त सोना कितना बाजिव है। वो भी जिसके ऊपर इतनी बड़ी जिम्मेदारी होती है। उसकी एक गलती के कारण बड़ी घटना हो सकती है। यदि गुमटी खुली रहती और साहब सोये रहते तब सोचिए कितना बड़ा हादसा हो सकता था। गुमटी बंद कर गेट मैन के सोने से लोग काफी परेशान थे।
वो गुमटी के इंतजार में घंटों तक खड़े थे और गेटमैन कुंभकर्णी नींद में सोया हुआ था। जो बड़ी लापरवाही है। उसे नींद से उठाने गये लोगों ने पूरे वाक्ये को अपने मोबाइल में कैद कर लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वायरल यह वीडियो पश्चिमी चंपारण के बेतिया स्थित मंझौलिया रेलवे स्टेशन के गुमटी संख्या 182 का बताया जा रहा है।