ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
05-Apr-2026 05:07 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Bhumi: बेतिया के आईटीआई मोहल्ले में बेतिया राज की जमीन पर अतिक्रमण कर घर बनाने वालों के लिए बड़ी कार्रवाई की तैयारी शुरू हो गई है। राज प्रशासन ने जमीन की मापी शुरू कर दी है और जल्द ही अतिक्रमित मकानों पर बुलडोजर चलाया जाएगा।
पिछले चार दिनों से चल रही मापी के लिए अमीनों की छह अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है, जो आरओ की निगरानी में जमीन की पैमाइश कर रही हैं। अब तक करीब ढाई सौ अतिक्रमित मकानों को चिन्हित किया जा चुका है।
सूत्रों के अनुसार, चिन्हित अतिक्रमणकारियों को पहले नोटिस दिया जाएगा। यदि इसके बाद भी जमीन खाली नहीं की गई, तो संबंधित मकानों को ध्वस्त कर दिया जाएगा। आईटीआई मोहल्ले के बाद आसपास के इलाकों, जैसे लालू नगर आदि में भी मापी कर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी।
बताया जा रहा है कि इस क्षेत्र में बेतिया राज की काफी जमीन पर कब्जा कर बड़े-बड़े मकान बना लिए गए हैं। कई जगह अब भी खाली जमीन मौजूद है, जहां बेतिया राज का बोर्ड लगाया जाएगा, जिसमें अतिक्रमण को दंडनीय अपराध बताया जाएगा।
चौंकाने वाली बात यह है कि अतिक्रमण करने वालों में जिले की कई नामी हस्तियां, सेवानिवृत्त अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी शामिल बताए जा रहे हैं। पहले भी कुछ इलाकों से अतिक्रमण हटाया गया था, लेकिन निगरानी के अभाव में दोबारा कब्जा हो गया।
इस पूरे मामले में एक बड़ा सवाल यह भी उठ रहा है कि जब यह मोहल्ला अतिक्रमण कर बसाया गया, तो यहां पीसीसी सड़क, पानी और बिजली जैसी सरकारी सुविधाएं कैसे उपलब्ध कराई गईं। लोगों का आरोप है कि कब्जाधारियों ने विभागीय मिलीभगत से न केवल जमीन पर कब्जा किया, बल्कि सरकारी योजनाओं का लाभ भी उठा लिया।