Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश
25-Oct-2025 01:09 PM
By FIRST BIHAR
Bihar News: बेतिया के जीएमसीएच के डॉक्टरों की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। शुक्रवार की रात से अस्पताल में एक मृतक के शव को डॉक्टरों ने बंधक बना रखा और परिजनों को सुपुर्द नहीं किया। मृतक के परिजनों के साथ मारपीट भी की गई, जिसके बाद शव को छोड़कर परिजन अस्पताल से भागने को मजबूर हुए।
दरअसल, छपरा निवासी रंजय तिवारी को उनके परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां उन्हें तीन इंजेक्शन दिए गए, जिसके बाद उनकी हालत बिगड़ गई। जब परिजन डॉक्टर को खोजने गए, तो पूरे अस्पताल में डॉक्टर नदारद थे। मरीज की तड़प-तड़प कर मौत हो गई।
शनिवार सुबह डॉक्टरों के आने पर मृतक के परिजनों के साथ विवाद हो गया। इसके बाद डॉक्टरों और अस्पताल कर्मियों ने परिजनों की जमकर पिटाई की। इस मारपीट में मृतक की पत्नी तनुश्री बहन छोटी कुमारी घायल हुई हैं, जिनका इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।
पुलिस और सुरक्षा बल एसएसबी और नगर थाना ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में किया। दूसरी तरफ, जीएमसीएच के डॉक्टर और कर्मी दावा कर रहे हैं कि परिजनों की तरफ से हाथापाई हुई और एक नर्स के साथ दुर्व्यवहार किया गया। बता दें कि आए दिन ऐसे विवाद और अस्पताल में बवाल की घटनाएं हो रही हैं, बावजूद इसके अब तक इन डॉक्टरों के खिलाफ कोई कठोर कार्रवाई नहीं हुई है।