सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप अरवल में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार 2 युवकों की घटनास्थल पर ही मौत होलिका दहन के दिन पटना के बाढ़ में फायरिंग, 5 हजार रूपये के लिए शराब माफिया ने बालू कारोबारी को मारी गोली पटना के मेहंदीगंज में बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियारों के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं गर्लफ्रेंड को लेकर भाग रहा था बॉयफ्रेंड, गांव वालों ने पकड़कर की कुटाई होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश MUZAFFARPUR: होली मनाने बुआ के घर आई नाबालिग बच्ची के साथ गांव के युवक ने किया गंदा काम, आरोपी को पुलिस ने दबोचा
02-Mar-2026 07:08 PM
By FIRST BIHAR
SVU Action in Bihar: बिहार के बेतिया में शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पटना से आई विशेष निगरानी इकाई ने सहायक अभियंता रौशन कुमार को 5 लाख रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, रहीमपुर नौतन निवासी शम्स तबरेज ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके द्वारा कराए गए 57 लाख रुपये की रिपेयरिंग योजना के बिल भुगतान के एवज में सहायक अभियंता द्वारा 10 प्रतिशत कमीशन की मांग की जा रही है।
शिकायत के सत्यापन के बाद विशेष निगरानी इकाई ने जाल बिछाया और 5 लाख रुपये लेते समय अभियंता को दबोच लिया। यह कार्रवाई निगरानी के पुलिस उपाधीक्षक सुधीर कुमार की देखरेख में की गई।
गिरफ्तारी के बाद टीम ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आगे की जांच शुरू कर दी है। इस कार्रवाई से विभागीय हलकों में हड़कंप मच गया है। सूत्रों के अनुसार, मामले में अन्य संभावित संलिप्त लोगों की भूमिका की भी जांच की जाएगी।