Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश
25-Oct-2025 06:05 PM
By First Bihar
BETTIAH: बेतिया जिले के योगापट्टी प्रखंड के नवलपुर थाना क्षेत्र स्थित नवलपुर पंचायत के वार्ड-10 स्थित में शनिवार दोपहर अगलगी की भीषण घटना में करीब सात घर जलकर राख हो गया। इस घटना में करीब बारह लाख रुपए से अधिक की संपत्ति जलकर खाक हो गया। अचानक लगी आग ने देखते ही देखते कई परिवारों को बेघर बना दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग की शुरुआत अमिका चौधरी के घर से हुई, उस समय घर में कोई मौजूद नहीं था। परिवार के सदस्य धान की दवरी करने के लिए खेत में गए हुए थे। आग कैसे लगी, इसका कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। आग लगने की सूचना मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग बाल्टी, मोटर और बोरिंग के सहारे आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गए।
इसी बीच सूचना फायर ब्रिगेड बेतिया से दो, बथवरिया से एक और योगापट्टी से एक अग्निशमन वाहन घटनास्थल पर पहुंचा। ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। और आसपास के अन्य घरों को बचा लिया गया। अगलगी में घरों के साथ-साथ जेवरात, कपड़े, फर्नीचर, बक्सा, साइकिल, अनाज और जरूरी घरेलू सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया।
घटना की जानकारी मिलने के बाद अंचल अधिकारी प्रज्ञा नयनम मौके पर पहुंचीं। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों ने मौखिक सूचना दी थी, जिसके बाद प्रशासनिक टीम जांच के लिए गांव पहुंची है। रिपोर्ट तैयार कर पीड़ित परिवारों को आपदा राहत मद से मुआवज़ा दिलाने की कार्रवाई की जाएगी।