सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप अरवल में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार 2 युवकों की घटनास्थल पर ही मौत होलिका दहन के दिन पटना के बाढ़ में फायरिंग, 5 हजार रूपये के लिए शराब माफिया ने बालू कारोबारी को मारी गोली पटना के मेहंदीगंज में बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियारों के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं गर्लफ्रेंड को लेकर भाग रहा था बॉयफ्रेंड, गांव वालों ने पकड़कर की कुटाई होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश MUZAFFARPUR: होली मनाने बुआ के घर आई नाबालिग बच्ची के साथ गांव के युवक ने किया गंदा काम, आरोपी को पुलिस ने दबोचा
26-Jun-2025 03:22 PM
By First Bihar
BETTIAH: खबर बेतिया से हैं जहां सरकारी दफ्तर में नींद पूरी करते एक कर्मचारी का वीडियो वायरल हो रहा हैं । वायरल वीडियो मझौलिया प्रखंड कार्यालय का बताया जा रहा हैं। वीडियो में कर्मचारी ड्यूटी पर आराम की नींद फरमा रहे हैं। बेतिया जिला के मझौलिया प्रखंड कार्यालय के सरकारी दफ्तर में चैन की नींद पूरी करते सरकारी कर्मचारी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वीडियो में कर्मचारी काम करने के बजाय कुर्सी पर चैन की नींद लेते हुए नजर आ रहे हैं। उक्त वीडियो प्रखंड कार्यालय मझौलिया का बताया जा रहा है । हालांकि वायरल वीडियो को पुष्टि फर्स्ट बिहार चैनल नहीं करता हैं। ऐसे में यदि कार्यालय का कोई अहम दस्तावेज गड़बड़ा जाए तो जबाबदेही किसकी होगी? यह अहम सवाल है। इस पर वरीय पदाधिकारियों को समय रहते ध्यान देना चाहिए ताकि लोगों को परेशानी कम हो और समय से बिना दौड़ धूप के लोगों का काम हो सके।
यदि यह वीडियो सही है तो सवाल यह उठता है कि सरकारी कर्मचारी जो ड्यूटी के दौरान कुंभकरणी नींद सो रहा है, वो घर पर क्या करता हैं जो नींद पूरी नहीं होती। अपनी समस्या लेकर लोग चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी में प्रखंड कार्यालय में काम कराने आते हैं जहां कर्मचारी नींद लेते देखे जाते हैं। जब तक इनकी नींद पूरी नहीं होती इनके उठने का लोग इंतजार करते है, इस बात से डरते हैं कि यदि नींद से साहब को उठाया तो वो गुस्सा हो जाएंगे और उनका काम नहीं करेंगे।
किसी ने सो रहे कर्मचारी का वीडियो अपने मोबाइल से बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है वही वीडियो अब वायरल हो रहा है। जिसकी पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता लेकिन इस वीडियो को देखकर लोग भी हैरान हैं। कुछ लोगों का कहना है कि रात में ये जनाब क्या करते हैं कि ड्यूटी के समय में सोते हैं। वही कुछ लोगों का कहना है कि जिसे सरकारी नौकरी नहीं है उससे उसका दुख दर्द पूछिये, जिसको सरकारी नौकरी लगी हुई है वो ठीक से काम तक नहीं करता है और ऑफिस में ही आराम फरमाता है। इस वीडियो के सामने आने के बाद चर्चा का बाजार गर्म है।
बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट