ब्रेकिंग न्यूज़

सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप अरवल में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार 2 युवकों की घटनास्थल पर ही मौत होलिका दहन के दिन पटना के बाढ़ में फायरिंग, 5 हजार रूपये के लिए शराब माफिया ने बालू कारोबारी को मारी गोली पटना के मेहंदीगंज में बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियारों के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं गर्लफ्रेंड को लेकर भाग रहा था बॉयफ्रेंड, गांव वालों ने पकड़कर की कुटाई होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश MUZAFFARPUR: होली मनाने बुआ के घर आई नाबालिग बच्ची के साथ गांव के युवक ने किया गंदा काम, आरोपी को पुलिस ने दबोचा

BETTIAH: 648 लीटर विदेशी शराब जब्त, केला के बीच छिपाकर यूपी से लाई जा रही थी खेप

बेतिया के कुमारबाग पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक पिकअप वैन से 648 लीटर विदेशी शराब बरामद की। शराब को छिपाने के लिए तस्करों ने अनोखा तरीका अपनाया था,इसे केले के बीच में छुपाकर उत्तर प्रदेश से बेतिया लाया जा रहा

07-Oct-2025 10:15 PM

By First Bihar

BETTIAH: बेतिया के कुमारबाग पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 648 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है। यह शराब एक पिकअप वैन में उत्तर प्रदेश से बेतिया लाई जा रही थी। तस्करों ने शराब को छिपाने के लिए बेहद अनोखा तरीका अपनाया था। इसे केले के बीच में छुपाकर ले जाया जा रहा था। 


पुलिस को इस संबंध में गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर रात करीब 2 बजे इलाके में गश्त और वाहनों की जांच शुरू की गई। इसी दौरान पुलिस को एक उजली पिकअप वैन संदिग्ध हाल में दिखी। जब उसे रोककर तलाशी ली गई तो अंदर से बड़ी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई, जिसकी कुल मात्रा 648 लीटर पाई गई।


पुलिस ने वैन को जब्त कर लिया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि बिहार में शराबबंदी लागू होने के बावजूद यह खेप उत्तर प्रदेश से तस्करी कर लाई जा रही थी। इस बरामदगी को कुमारबाग पुलिस की एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट