होली के बाद अलग लुक में दिखेंगे पटना नगर निगम के तमाम कर्मचारी, दो-दो सेट मिलेगी वर्दी RJD राज्यसभा उम्मीदवार का नाम 5 मार्च को करेगी घोषित, लालू-तेजस्वी को मिली जिम्मेदारी पटना में 43 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार सहरसा से लापता पांचों लड़कियां यूपी से सकुशल बरामद, परिजनों में खुशी की लहर पटना में मुंडेश्वरी मेगापोलिस का भव्य शुभारंभ, 12 एकड़ में विकसित होगा आवासीय टाउनशिप ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स की नई शाखा का भव्य उद्घाटन, होली मिलन समारोह में उमड़ा जनसैलाब सासाराम में जदयू जिलाध्यक्ष चुनाव में बवाल, बिंदा चंद्रवंशी के नाम की घोषणा के बाद हंगामा होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! बिहार में पागल कुत्ते का आतंक: 60 से अधिक लोगों को काट कर किया घायल, अस्पताल में एंटी रैबीज इंजेक्शन खत्म
01-Mar-2026 07:27 PM
By FIRST BIHAR
Bihar News: बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के बगहा में रविवार को एक पागल कुत्ते ने पूरे इलाके में दहशत मचा दी। सुबह से लेकर शाम लगभग छह बजे तक कुत्ते ने 60 से अधिक लोगों को काट लिया। ज्यादातर लोग बाजार में खरीदारी या काम से आए थे और अचानक हुए हमले का शिकार हो गए।
जानकारी के अनुसार, सुबह के समय यह कुत्ता अनुमंडलीय अस्पताल परिसर में घुस गया और वहां करीब दस लोगों को काट लिया। अस्पताल कर्मियों ने काफी कोशिश के बाद उसे बाहर निकाला। बाहर आते ही कुत्ता बगहा बाजार इलाके में दौड़ते हुए लोगों पर हमला करने लगा।
घायलों का कहना है कि कुत्ता पीछे से अचानक झपट रहा था, जिससे लोग संभल नहीं पाए। घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई और लोग घरों की ओर भागने लगे। स्थिति को और गंभीर बनाता है कि अस्पताल में पिछले तीन दिनों से एंटी रैबीज इंजेक्शन उपलब्ध नहीं थे।
डॉक्टरों ने सभी घायलों का प्राथमिक इलाज किया, लेकिन उन्हें इंजेक्शन बाहर की मेडिकल दुकानों से खरीदना पड़ा। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि चार दिन पहले आए 120 इंजेक्शन खत्म हो चुके हैं और नई खेप की मांग जिला मुख्यालय से की गई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई और पर्याप्त दवा उपलब्ध कराने की मांग की है, क्योंकि लगातार बढ़ रहे कुत्ते के काटने के मामलों से स्थिति गंभीर बनी हुई है।