Bihar News : मोकामा विधायक और बाहुबली नेता अनंत सिंह का बड़ा ऐलान, 15 दिन बाद जाएंगे जनता के बीच; गांव-गांव जाकर सुनेंगे समस्याएं Bihar News : गैस सिलेंडर का खेल! एक घर से 17 सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी का बड़ा खुलासा? LPG News : होटल-ढाबा वालों के लिए बड़ी खबर! बिना रजिस्ट्रेशन नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, सरकार का नया नियम लागू TRE-3 Paper Leak : BPSC पेपर लीक का मास्टरमाइंड पकड़ाया! डब्लू मुखिया की गिरफ्तारी से खुलेंगे बड़े राज; करबिगहिया में EOU का एक्शन Bihar builder news : बिहार में बिल्डरों को बड़ी राहत: अब बिना दस्तावेज सालभर होगा कंपनी का रजिस्ट्रेशन, सरकार का बड़ा फैसला Sanjeev Hans IAS : सीबीआई ने IAS संजीव हंस समेत 8 के खिलाफ दर्ज की FIR, मंत्री के PA रहते इस काम के लिए एक करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप BIHAR NEWS : अनंत सिंह को जमानत कैसे मिली? पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पलटा पूरा केस! गवाहों के बयान में अंतर; हर तारीख पर पेश होंगे बाहुबली Bihar Traffic Update : चैती छठ पर पटना में ट्रैफिक लॉक! इन सड़कों पर नो-एंट्री, जानिए पूरा रूट और पार्किंग प्लान Bihar Weather : चैती छठ पर सुहाना मौसम, तापमान 37°C तक पहुंचने के आसार; जानिए कहां-कब होगी बारिश सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन
01-Apr-2025 06:55 PM
By First Bihar
Bihar News: बड़ी खबर बेतिया से आ रही है, जहां अगलगी की घटना में 27 घर जलकर राख हो गए हैं। इस घटना में लाखों रुपए की संपत्ति का नुकसान हो गया है। आग में झुलसकर कई मवेशियों की भी मौत हो गई है। घटना मझौलिया के महोदीपुर पंचायत के चैता वार्ड नंबर चार की है।
मंगलवार के दिन बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण मझौलिया के महोदीपुर पंचायत के चैता वार्ड नंबर चार में गरीब दो दर्जन से अधिक घर जलकर खाक हुए हैं। जिसमें आधा दर्जन के करीब मवेशी झुलस गए तथा पांच बकरी तथा दो बकरी के बच्चे जल कर मर गए। साथ ही कपड़ा अनाज बर्तन गहना, मोटरसाइकिल, बेरी में रखे हुए अनाज आदि जलकर खाक हो गई।
सूचना मिलते ही बेतिया व मझौलिया थाना से फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया हालांकि तब तक लाखों रुपए मूल्य की संपत्ति जलकर खाक हो गई। ग्रामीणों के सूचना पर अंचलाधिकारी राजीव रंजन कुमार राजस्व कर्मचारी संगीता कुमारी घटनास्थल पर पहुंचे अग्नि पीड़ितों की सूची बनाने में जुट गई।
अंचल अधिकारी राजीव रंजन कुमार ने बताया कि अविलंब पॉलीथिन शीट की व्यवस्था कराकर मवेशियों के ऊपर तानने के लिए दिया गया तथा अग्नि पीड़ितों के बीच भी वितरण किया। अग्नि पीड़ित नूर आलम ने बेटी के शादी के लिए फर्नीचर के काम कर फ्रिज वाशिंग मशीन सारी चीज खरीद करके घर में रखे थे। वह सारी सामग्री जलकर खाक हो गई है।
इस अगलगी में अशरफ गद्दी, दसरथ गद्दी, रहमत गद्दी, सहमत गद्दी, अहमद गद्दी, पीरमोहम्द गद्दी, गुलाब गद्दी, कामरान गद्दी सहित दो दर्जन से अधिक घर जल कर खाक हो गई। इस बाबत राजस्व कर्मचारी संगीता कुमारी ने बताया कि जांच कर अग्नि पीड़ितों की सूची बनाई जा रही है। इन लोगों के बीच सरकार द्वारा प्रदत्त सहयोग राशि जल्द ही उपलब्ध करा दी जाएगी।
बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट