ब्रेकिंग न्यूज़

रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar Crime: खेत में खड़ी बाइक से खुला राज… कुछ कदम आगे मिला युवक का शव, गला रेतकर हत्या से दहशत Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें.... रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे “क्या सच में खत्म हो गया माही का सफर… या अभी 10 साल और खेलेंगे धोनी?” योगराज सिंह के बयान ने बढ़ाई हलचल Tandoori Roti At Home: अब ढाबे जाने की जरूरत नहीं… बिना तंदूर-ओवन के बनेगी परफेक्ट तंदूरी रोटी, घर पर ही आजमाएं यह आसान ट्रिक KBC में 50 लाख जीतने वाली तहसीलदार अमिता सिंह तोमर गिरफ्तार, 2.5 करोड़ बाढ़ राहत घोटाले में फंसी UPSC 2025 में बदला ट्रेंड: इंटरव्यू में पीछे रहने के बावजूद OBC ने फाइनल मेरिट में EWS को छोड़ा पीछे, जानिए रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहत BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज

Home / bihar / पाकिस्तान के गजवा-ए-हिंद से ताल्लुक रखने वाले ताहिर से NIA करेगी पूछताछ, कई...

पाकिस्तान के गजवा-ए-हिंद से ताल्लुक रखने वाले ताहिर से NIA करेगी पूछताछ, कई खुलासे होंगे!

01-Dec-2022 09:52 AM

PATNA : गजवा ए हिंद मामले की बागडोर अब एनआईए के हाथ में है। एनआईए की टीम देश विरोधी गतिविधियों में शामिल मरगूब अहमद उर्फ ताहिर से पूछताछ करेगी। ताहिर फिलहाल पटना के बेउर जेल में बंद है, जिसे एनआईए 5 दिनों के लिए रिमांड पर लेगी और उससे पूछताछ करेगी। ताहिर से एनआईए की पूछताछ के लिए 5 दिसंबर की तारीख निर्धारित की गई है। एनआईए ने पूछताछ के लिए एक आवेदन दिया था, जिसके बाद विशेष न्यायाधीश गुरविंदर सिंह मल्होत्रा ने अनुमति दे दी है। 




मामले से जुड़ी जो ताज़ा जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक़ ताहिर पाकिस्तान के कट्टरपंथी संगठन तहरीक ए हिंद से जुड़ा है। पाकिस्तान के फैजान नाम के शख्स से भी उसका कांटेक्ट है। जब ताहिर का फ़ोन खंगाला गया था तो उसमें वह एक ग्रुप में ऐड था, जिसका टाइटल गजवा ए हिंद था। उस ग्रुप का एडमिन कोई और नहीं बल्कि खुद ताहिर ही था। 2016 में ही ताहिर पाकिस्तान के लोगों के टच में आया था। 




गजवा ए हिंद व्हाट्सएप ग्रुप में कई ऐसे चीज़ मिले हैं जो देश विरोधी, आपत्तिजनक और गैरकानूनी है। इस व्हाट्सएप ग्रुप में केवल भारत और पाकिस्तान के लोग ही नहीं बल्कि बांग्लादेश के भी लोग जुड़े हैं। बिहार एटीएस ने 14 जुलाई को मोहम्मद दानिश साहिल को भारत विरोधी गतिविधियों में संलिप्तता होने के आरोप में गिरफ्तार किया था। अब एनआईए ताहिर से आगे की पूछताछ करेगी जिसमें कई जरुरी खुलासे हो सकते हैं।