ब्रेकिंग न्यूज़

रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar Crime: खेत में खड़ी बाइक से खुला राज… कुछ कदम आगे मिला युवक का शव, गला रेतकर हत्या से दहशत Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें.... रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे “क्या सच में खत्म हो गया माही का सफर… या अभी 10 साल और खेलेंगे धोनी?” योगराज सिंह के बयान ने बढ़ाई हलचल Tandoori Roti At Home: अब ढाबे जाने की जरूरत नहीं… बिना तंदूर-ओवन के बनेगी परफेक्ट तंदूरी रोटी, घर पर ही आजमाएं यह आसान ट्रिक KBC में 50 लाख जीतने वाली तहसीलदार अमिता सिंह तोमर गिरफ्तार, 2.5 करोड़ बाढ़ राहत घोटाले में फंसी UPSC 2025 में बदला ट्रेंड: इंटरव्यू में पीछे रहने के बावजूद OBC ने फाइनल मेरिट में EWS को छोड़ा पीछे, जानिए रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहत BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज

Home / bihar / ब्रेन हैमरेज के बाद पूर्व विधायक अस्पताल में भर्ती, फोर्ड में मिलने पहुंचे...

ब्रेन हैमरेज के बाद पूर्व विधायक अस्पताल में भर्ती, फोर्ड में मिलने पहुंचे उपेन्द्र कुशवाहा

समता पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक और अस्थावां के पूर्व विधायक सतीश कुमार को ब्रेन हैमरेज के बाद पटना के Ford Hospital में भर्ती कराया गया है। अस्पताल पहुंचकर उपेन्द्र कुशवाहा ने परिजनों और डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य की जानकारी ली।

07-Mar-2026 03:01 PM

By First Bihar

PATNA: अस्थावां के पूर्व विधायक सतीश कुमार की तबीयत अचानक बिगड़ गयी है। ब्रेन हैमरेज के बाद आनन-फानन में उन्हें पटना के फोर्ड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। इस घटना से परिजन काफी सदमें में हैं। 


इस बात की जानकारी मिलने के बाद राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा मिलने के लिए फोर्ड हॉस्पिटल पहुंच गये। उन्होंने डॉक्टरों से मिलकर सतीश कुमार के स्वास्थ्य की जानकारी ली और इस दौरान परिजनों से भी मिले।


राष्ट्रीय लोक मोर्चा के सुप्रीमो उपेन्द्र कुशवाहा ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पटना के फोर्ड हॉस्पिटल में समता पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक, अस्थावां विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सतीश कुमार जी के ब्रेन हैमरेज की दुखद सूचना मिली थी। 


अस्पताल पहुंचकर परिजनों एवं चिकित्सक से मिलकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली एवं अतिशीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।बताया जा रहा है कि ब्रेन हैमरेज के बाद सतीश कुमार का इलाज फोर्ड हॉस्पिटल में चल रहा है, जहां डॉक्टरों की टीम उनकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।news image