Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा BIHAR NEWS : बागमती नदी में बड़ा हादसा! 25–30 लोगों से भरी नाव पलटी, एक की मौत; कई लोग लापता… रेस्क्यू जारी घर से चंद कदम पहले घात लगाकर हमला… बर्तन बेचकर लौट रहे कुम्हार को सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतारा BIHAR NEWS : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा! दो ऑटो की सीधी भिड़ंत में 6 घायल, 3 की हालत गंभीर "सुनो, तुम मेरे दोस्त के साथ एक रात..." गर्लफ्रेंड से अजीबोगरीब डिमांड करने लगा बॉयफ्रेंड, जब लवर ने मना किया तो... BIHAR NEWS : मेले के बहाने निकली किशोरी का आम के बगीचे में फंदे से लटका मिला शव, इलाके में दहशत अब मशीन बताएगी खून की पूरी कहानी… बिहार में AI से होगी जांच, मोबाइल पर आएगी रिपोर्ट Bihar News : जहरीली शराब का कहर? संदिग्ध मौतों से मचा हड़कंप, मृतकों की संख्या 3, 15 बीमार, जांच तेज Bihar crime news : दिनदहाड़े रेलवे लोको पायलट की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने बरसाई गोलियां; इलाके में दहशत Bihar Land: जमीन माफिया से विधायक का कनेक्शन! भाई के साथ केस दर्ज, ED कार्रवाई का काउंटडाउन शुरू
19-Mar-2021 06:13 PM
By RAMESH SHANKAR
SAMASTIPUR: रोसड़ा अनुमंडल कार्यालय में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक शख्स ने शरीर पर मिट्टी तेल डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया। न्याय नहीं मिलने से परेशान पीड़ित ने इस बात की चेतावनी पुलिस को दी थी जिसके बाद पहले से मौजूद पुलिस कर्मियों ने उसे ऐसा करने से रोका और उसे गिरफ्तार कर लिया।
बताया जाता है कि रोसड़ा थाना क्षेत्र के एरौत गांव निवासी जटाशंकर सिंह ने सरकारी जमीन को खाली करवाने से संबंधित एक आवेदन डीएम को दिया था। गांव के लोगों ने भी 8 माह पूर्व इसे लेकर रोसड़ा के सीओ, एसडीओ और जिलाधिकारी को अवगत कराया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिससे नाराज होकर जटाशंकर ने एसडीओ कार्यालय के समक्ष आत्मदाह का प्रयास किया। पीड़ित ने सीओ पर पैसे लेकर एकतरफा कार्रवाई करने का भी आरोप लगाया।
पीड़ित ने बताया कि सीओ की मिलीभगत से उक्त भूमि पर दबंगों ने द्वारा जमीन पर अतिक्रमण कर अवैध निर्माण कराया जा रहा है। जटाशंकर सिंह ने बताया कि उसी जमीन में वह पान की दुकान चलाकर जीवन यापन कर रहा था लेकिन दबंगों द्वारा पान की दुकान को हटा दिया गया। जिसे लेकर 15 दिसंबर को लोक शिकायत पदाधिकारी के समक्ष शिकायत दर्ज की गई थी लेकिन उनके स्तर पर भी किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की गई। न्याय ना मिलता देख आज जटाशंकर सिंह ने यह कदम उठा लिया। जिसे समय रहते पुलिस कर्मियों द्वारा बचा लिया गया।