Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार
01-Jan-2021 10:18 AM
PATNA: कोरोना का डर भूल पटना के लोगों ने जमकर नए साल के मौके होटलों में पार्टी और डांस कर नए साल का स्वागत किया. पटना के कई होटलों में अलग-अलग कार्यक्रम था.
पाटलिपुत्रा एग्जॉटिका में बेली डांस
पाटलिपुत्रा एग्जॉटिका होटल में बेली डांस का आयोजन किया गया है. यहां कई ग्रुप के द्वारा डांस भी किया गया है. इसके अलावे लोगों ने लखनवी मुजरे का भी खूब आनंद लिया.
कई एक्ट्रेस के साथ झुमे लोग
होटल गार्गी में जश्न का माहौल रहा है. यहां पर भोजपुरी की कई एक्ट्रेस लोगों को अपने ठुमके पर झुमाने के लिए आई थी. एक्ट्रेस शुभी शर्मा, पूनम दुबे, अनारा गुप्ता के साथ लोगों ने नए साल का जश्न मनाए. मुजरा में कोलकाता की नेहा और पल्लवी ने खूब समां बांधा. दूसरे तल पर डीजे की धुन पर पटनावासियों ने नए साल का स्वागत किया.
होटल पनाश में भी कार्यक्रम
होटल पनाश में भी नए साल के मौके पर कार्यक्रम रखा गया था. इंडियन आइडल फेम सिंगर रितिका राज ने बॉलीवुड गानों पर लोग डांस करते रहे. होटल मौर्या में होटल मौर्या के स्पाइस कोर्ट और बोधि हॉल में ब्लू ऐंजल बैंड, संजय चैताली ग्रुप ने लोगों का मनोरंजन किया. कोलकाता से पटना पहुंची इंद्राणी ग्रुप के कलाकारों ने बढ़िया प्रदर्शन किया. इस दौरान लोगों को कोरोना का थोड़ा सा भी डर नहीं था.