NAWADA: बिहार के नवादा से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। पकरीबरामा इलाके में स्थित वेलकम शॉपिंग मॉल में भीषण आग लगने की सूचना है। बताया जा रहा है कि यह मॉल फारूक आजम का है। मॉल के ऊपर कुछ मकानों का निर्माण कार्य भी चल रहा था।
आग लगने की घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग की लपटें देखकर लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। घटना के बाद आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, अग्निशमन विभाग को आग लगने की सूचना दे दी गई थी, लेकिन करीब आधे घंटे तक दमकल की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची थी। ऐसे में आग पर काबू पाने को लेकर लोगों की चिंता बढ़ गई।
फिलहाल आग लगने के कारणों, नुकसान की स्थिति और किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। घटनास्थल पर आग बुझाने की कार्रवाई और प्रशासन की ओर से उठाए गए कदमों की विस्तृत जानकारी सामने आनी बाकी है।