25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
02-Feb-2025 02:56 PM
By First Bihar
BIHAR NEWS : बिहार के नवादा से एक दर्दनाक खबर निकल कर सामने आ रहा है। जहां रेल हादसे में एक शख्स की मौत हो गई है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप का माहौल कायम हो गया है। फिलहाल इस घटना की सुचना के बाद इलाके में हड़कंप का माहौल कायम हो गया है। इसके साथ ही परिजनों में भी मातम का माहौल कायम हो गया है।
जानकारी के अनुसार, नवादा निवासी एक शख्स की मौत प्रयागराज में हो गयी। मृतक की पहचान रजौली प्रखंड के करीगांव के रहने वाले विजय ठाकुर के रूप में हुई है। जो दो बेटे और बेटियों के पिता थे। यह प्रयागराज में महाकुंभ स्नान करने के लिए वह अपने परिजन और गांव के कुछ लोगों के साथ निकले थे। स्नान करने के बाद लौटने के दौरान रेलवे स्टेशन के पास भगदड़ मच गयी और उसमें दबकर विजय ठाकुर की मौत हो गयी। मृतक की बेटी ने घटना के बारे में बताया है।
वहीं, मृतक विजय ठाकुर की बेटी पूजा कुमारी ने घटना को लेकर बताया कि गांव से कुल 10 लोग प्रयागराज गए थे। इनलोगों ने गया जंक्शन से ट्रेन पकड़ा था। उसके बाद सभी प्रयागराज पहुंचे थे और 29 जनवरी को संगम में सबने स्नान किया। पूजापाठ करने के बाद सभी प्रयागराज जंक्शन के पास पहुंचे थे जहां पानी टंकी के पास अचानक भगदड़ मच गयी और व्यक्ति ने इस दौरान उनके पिताजी को धक्का दे दिया। जिससे वो नीचे गिर गए। जिसके बाद उन्हें नजदीक के मोतीलाल नेहरु मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में जांच के दौरान डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।