सबसे बड़े गुनाहगार कर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान LALU YADAV : दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा झटका! लालू यादव की याचिका खारिज, रेलवे लैंड फॉर जॉब घोटाले में जांच जारी विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान: बिहार में अवैध मीट शॉप होंगे बंद, बिना लाइसेंस नहीं खुलेगी दुकान BIHAR NEWS : मोकामा की हॉट सीट पर अनंत सिंह के तीन बेटों में से कौन बनेगा विधायक? कहा -दूकान से खरीदने की चीज़ नहीं जो .... राज्यसभा जाने से पहले बिहार के 6 लाख शिक्षकों को गिफ्ट देंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, करोड़ों छात्र-छात्राओं को भी मिलेगी राहत Bihar News: हड़ताली CO को अंतिम चेतावनी, कल शाम तक काम पर लौटें वरना..., डिप्टी CM का ऐलान - जनहित से समझौता नहीं BIHAR NEWS : दिनदहाड़े बाइक सवार युवक की हत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी! पूरी खबर पढ़ें
07-Mar-2025 05:55 PM
By Viveka Nand
Vigilance Raid in Bihar: स्पेशल विजिलेंस यूनिट की टीम ने आज (शुक्रवार) को एक भ्रष्ट अधिकारी के ठिकानों पर छापेमारी की. नालंदा के जिला परिवहन अधिकारी अनिल कुमार दास के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का केस दर्ज किया. इसके बाद इनके विभिन्न ठिकानों पर रेड हुआ. छापेमारी में अकूत संपत्ति का पता चला है. अनिल कुमार दाय बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं.
विशेष निगरानी इकाई की तरफ से बताया गया है कि नालंदा के जिला परिवहन पदाधिकारी अनिल कुमार दास 2010 बैच के अधिकारी हैं. इन्होंने सेवा में रहने के दौरान अकूत संपत्ति अर्जित की है . इन्होंने गैर कानूनी और नाजायज ढंग से आय से 94 लाख 90 हजार 606 रुपए अधिक संपत्ति अर्जित की है. इस मामले में विभिन्न धाराओं के तहत डीए केस दर्ज किया गया है. कोर्ट से सर्च वारंट मिलने के बाद इनके नालंदा एवं पटना आवास पर तलाशी ली गई . पटना के रूपसपुर के रामजयपाल रोड स्थित एक अपार्टमेंट में भी छापेमारी की गई.
नालंदा डीटीओ के ठिकानों पर छापेमारी में एक करोड़ की ज्वेलरी एवं डेढ़ करोड़ के जमीन के कागजात मिले हैं. अनिल कुमार दास एवं पत्नी के नाम पर पटना, दानापुर में आवासीय मकान, फ्लैट हैं. विभिन्न बैंकों में दोनों के नाम से बैंक खाता एवं एफडी में निवेश का पता चला है. विशेष निगरानी इकाई की तरफ से बताया गया है कि जांच अभी भी जारी है. इन्होंने आय से साठ फीसदी अधिक संपत्ति अर्जित की है.