देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था Bihar news : बड़ी लापरवाही! शौचालय का वेंटिलेटर तोड़कर दो लड़कियां फरार, प्रशासन में हड़कंप LPG संकट का असर: पति ने नहीं भरवाया सिलेंडर में गैस, घर छोड़कर चली गई पत्नी LPG संकट का असर: पति ने नहीं भरवाया सिलेंडर में गैस, घर छोड़कर चली गई पत्नी BIHAR NEWS : हाईटेक निगरानी से खनन माफियाओं पर शिकंजा, अब हर ट्रक पर डिजिटल नजर; चलते -चलते हो जाएगा नाप -तौल नहाय-खाय के साथ आज से चैती छठ की शुरुआत, रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग होंगे पटना के 49 घाट; सुरक्षा के व्यापक इंतजाम नहाय-खाय के साथ आज से चैती छठ की शुरुआत, रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग होंगे पटना के 49 घाट; सुरक्षा के व्यापक इंतजाम Bihar new road project : अब सफर होगा आसान! इस जिलें में 5 नई सड़कों से ट्रैफिक होगा फ्री; जानिए किस-किस इलाके में होगा निर्माण भारत-नेपाल सीमा पर SSB का बड़ा एक्शन, फर्जी आधार कार्ड के साथ बांग्लादेशी नागरिक को दबोचा
04-Oct-2025 10:45 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार के खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल 5 अक्टूबर को बड़ा तोहफा देने वाले हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल राजगीर स्थित राज्य खेल अकादमी में आयोजित खेल सम्मान समारोह में 813 खिलाड़ियों को 7.43 करोड़ रुपए वितरित करेंगे वही 87 खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे।
“मेडल लाओ, नौकरी पाओ” योजना के तहत इस वर्ष राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले 87 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी का चयन पत्र भी प्रदान किया जाएगा। इसमें 39 महिला और 48 पुरुष खिलाड़ी शामिल हैं। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवींद्र शंकरण ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों को उनकी योग्यता के अनुसार क्लास वन से लेकर विभिन्न श्रेणियों में विभागों में नियुक्ति की जाएगी।
इस पद पर होगी नियुक्ति
पुलिस अवर निरीक्षक: 10 खिलाड़ी (8 महिला)
बाल कल्याण पदाधिकारी: 1 खिलाड़ी
निम्नवर्गीय लिपिक: 65 खिलाड़ी
कार्यालय परिचारी: 11 खिलाड़ी
खेल सम्मान राशि वितरण:
इस वर्ष राज्य खेल सम्मान राशि 44 खेल विधाओं में पदक जीतने वाले और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, खेल संघों और अधिकारियों सहित 813 लोगों के बीच वितरित की जाएगी। इसमें 152 पैरा खिलाड़ी, 631 खिलाड़ी, 24 प्रशिक्षक, 5 खेल संघ और 1 खेल अधिकारी शामिल हैं। कुल खिलाड़ियों में 297 महिला और 486 पुरुष खिलाड़ी हैं। साल 2022 से 2025 तक बिहार के 2085 उत्कृष्ट खिलाड़ियों के बीच करीब 23.5 करोड़ रुपए की खेल सम्मान राशि सरकार द्वारा वितरित की जा चुकी है।