लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली
07-Sep-2025 10:36 PM
By First Bihar
NALANDA: नालंदा के राजगीर स्थित खेल अकादमी में आयोजित हीरो एशिया कप हॉकी मैच में भारत ने कोरिया के खिलाफ शानदार जीत हासिल की है। इसके लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भारतीय हॉकी टीम को बधाई और शुभकामनाएं दी।
सीएम नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया के एक्स अकाउंट पर लिखा कि बिहार के राजगीर में अवस्थित राज्य खेल अकादमी-सह-बिहार खेल विश्वविद्यालय के परिसर में पहली बार आयोजित हीरो एशिया कप 2025 में कोरिया के विरुद्ध शानदार जीत हासिल करने पर टीम इंडिया को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। भारतीय हॉकी टीम ने एशिया कप में विलक्षण जीत दर्ज कर पूरे देश को गौरवान्वित किया है।
यह आयोजन 29 अगस्त से 7 सितंबर तक हुआ। इस पुरुष हॉकी टूर्नामेंट में भारत के साथ-साथ चीन, जापान, चीनी ताइपे, मलेशिया, कोरिया ओमान एवं बांग्लादेश की शीर्ष टीमों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले सभी देशों के खिलाड़ियों का सहृदय अभिनंदन करता हूं।
बिहार सरकार ने खिलाड़ियों के लिए बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करने का पूरा प्रयास किया ताकि किसी भी खिलाड़ी को कोई असुविधा न हो और वे पूरी लगन के साथ एशिया कप में हिस्सा ले सकें। आशा है कि सभी टीमें यहां से बिहार की अविस्मरणीय यादें लेकर जाएंगी।
साथ ही हॉकी इंडिया एवं खेल विभाग तथा बिहार स्टेट स्पोर्ट्स अथॉरिटी को भी इस सफल आयोजन हेतु बधाई। बिहार की जनता ने हर टीम का उत्साह बढ़ाया और अपनी अतुलनीय मेहमाननवाज़ी से सभी का दिल जीत लिया। निश्चित तौर पर इस प्रकार के आयोजन से बिहार में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा और युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहन भी मिलेगा।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...