टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी पटना के दो बड़े नर्सिंग होम के मालिक से 10 लाख की मांगी रंगदारी, रकम नहीं देने पर जान से मारने की दी धमकी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट.. बिहार में ‘रील’ के नाम पर खौफ का खेल… हाथ में पिस्टल लेकर युवक ने बनाया वीडियो, सिस्टम पर उठे बड़े सवाल
01-Apr-2026 02:13 PM
By FIRST BIHAR
Bihar News: नालंदा के मघड़ा स्थित शीतला मंदिर में हुई भगदड़ के बाद प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया है। इस घटना में 8 महिलाओं समेत कुल 9 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कई लोग घायल हुए थे। मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में दीपनगर थाना प्रभारी (SHO) राजमणि सहित 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। इसकी जानकारी मंत्री दिलीप जायसवाल ने दी।
दरअसल, मंगलवार को मंदिर में भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी थी, तभी अचानक भगदड़ मच गई। प्रारंभिक जांच में भीड़ नियंत्रण में गंभीर लापरवाही सामने आई है। डीजी ऑपरेशन और स्पेशल ब्रांच कुंदन कृष्णन ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और माना कि भीड़ प्रबंधन में बड़ी चूक हुई है।
जांच में यह भी सामने आया कि मंदिर परिसर में अव्यवस्थित तरीके से दुकानें लगाई गई थीं, जिससे आने-जाने का रास्ता काफी संकरा हो गया था। भीड़ बढ़ने के बाद लोगों को बाहर निकलने का रास्ता नहीं मिला और हालात बेकाबू हो गए।
इस मामले में पंडा समिति के 20 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इनमें से 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालकर कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि जिन लोगों पर केस दर्ज किया गया है, वे सभी मघड़ा गांव के निवासी हैं और घटना के समय मंदिर परिसर में मौजूद थे। प्रशासन पूरे मामले की गहन जांच कर रहा है।