बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
19-Aug-2025 01:02 PM
By First Bihar
Bihar News: बिहार के नालंदा जिले में एक दुखद घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। चिकसौरा थाना क्षेत्र के शाहबाजपुर गांव में सोमवार रात 22 वर्षीय श्रीकांत कुमार ने अपने सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। श्रीकांत रामजी प्रसाद यादव का बेटा था और शादीशुदा था, वह एक बच्चे का पिता भी था। पुलिस और स्थानीय लोगों के अनुसार श्रीकांत पिछले कुछ महीनों से गहरे डिप्रेशन में था और उसकी पत्नी के साथ आए दिन होने वाले झगड़ों ने स्थिति को और भी गंभीर कर दिया था।
गांव में चर्चा है कि श्रीकांत का एक स्थानीय युवती के साथ प्रेम प्रसंग भी चल रहा था, जिसके चलते उसकी पत्नी के साथ अक्सर तनाव रहता था। सोमवार रात को भी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर उसका झगड़ा हुआ था। इसके बाद खाना खाने के बाद श्रीकांत ने अपने कमरे में जाकर अवैध हथियार से सिर में गोली मार ली। घटना के बाद हथियार मौके से गायब पाया गया, जिसे लेकर पुलिस ने बरामदगी के लिए तलाश शुरू कर दी है। परिजनों ने इस मामले में किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है, लेकिन गांव में प्रेम प्रसंग की अफवाहें जोरों पर हैं।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल भेज दिया है। चिकसौरा थाना अध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि परिवार वालों ने श्रीकांत के डिप्रेशन में होने की बात कही है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं की गहन जांच कर रही है। हालांकि, परिवार की ओर से अभी कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं की गई है।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...