Bihar News : मोकामा विधायक और बाहुबली नेता अनंत सिंह का बड़ा ऐलान, 15 दिन बाद जाएंगे जनता के बीच; गांव-गांव जाकर सुनेंगे समस्याएं Bihar News : गैस सिलेंडर का खेल! एक घर से 17 सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी का बड़ा खुलासा? LPG News : होटल-ढाबा वालों के लिए बड़ी खबर! बिना रजिस्ट्रेशन नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, सरकार का नया नियम लागू TRE-3 Paper Leak : BPSC पेपर लीक का मास्टरमाइंड पकड़ाया! डब्लू मुखिया की गिरफ्तारी से खुलेंगे बड़े राज; करबिगहिया में EOU का एक्शन Bihar builder news : बिहार में बिल्डरों को बड़ी राहत: अब बिना दस्तावेज सालभर होगा कंपनी का रजिस्ट्रेशन, सरकार का बड़ा फैसला Sanjeev Hans IAS : सीबीआई ने IAS संजीव हंस समेत 8 के खिलाफ दर्ज की FIR, मंत्री के PA रहते इस काम के लिए एक करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप BIHAR NEWS : अनंत सिंह को जमानत कैसे मिली? पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पलटा पूरा केस! गवाहों के बयान में अंतर; हर तारीख पर पेश होंगे बाहुबली Bihar Traffic Update : चैती छठ पर पटना में ट्रैफिक लॉक! इन सड़कों पर नो-एंट्री, जानिए पूरा रूट और पार्किंग प्लान Bihar Weather : चैती छठ पर सुहाना मौसम, तापमान 37°C तक पहुंचने के आसार; जानिए कहां-कब होगी बारिश सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन
03-Apr-2025 12:14 PM
By First Bihar
Bihar News: नालंदा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहाँ एक यात्रियों से भरी बस और एक मालवाहक पिकअप के बीच जोरदार टक्कर हो गई. जिसमें कई यात्री घायल हो चुके हैं और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के मुताबिक़ यात्री भरी बस रांची से खगड़िया की ओर जा रही थी.
जबकि पिकअप बंगाल से अमरुद लोड कर पटना की ओर जा रही थी. यह घटना बिंद थाना क्षेत्र स्थित फोरलेन चौक पर हुई है. जैसे ही स्थानीय लोगों को इस बात की जानकारी मिली, बिंद के थाना अध्यक्ष चंदन कुमार सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभालने की कोशिश की, उनके अलावा एएसआई संतोष कुमार ने भी मौके पर पहुंचकर यातायात को वापस सुचारू रूप से चलाने का काम किया.
हादसे के दौरान बस में बैठे 9 लोग घायल हुए हैं जिनमें से दो की हालत ज्यादा गंभीर है, जिसके बाद इन्हें बिहारशरीफ रेफर कर दिया गया. इस घटना के बारे में स्थानीय लोगों का कहना है कि इस चौक पर अक्सर ही इस तरह की दुर्घटनाएं घटित होती रहती हैं. उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि सड़क हादसे को नगण्य करने के लिए सुरक्षा के पुखते इंतजाम करने जरुरी हैं. ताकि भविष्य में इन घटनाओं पर रोक लगाईं जा सके.
बता दें कि घायलों में खगड़िया, बेलदौर थाना क्षेत्र के अब्दुल मजीद, झारखंड हजारीबाग के प्रदीप कुमार उपाध्याय, बेगुसराय शाहपुर के राजेश कुमार, मधेपुरा के संटू मंडल, पप्पू कुमार, पौरौत निवासी रुपेश व संतोष कुमार, सुपौल के मोहम्मद इलियास व मोहम्मद जावेद इत्यादि शामिल हैं. इनमें से मोहम्मद इलियास और प्रदीप उपाध्याय को ज्यादा चोटें आई हैं.