25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
31-Dec-2024 06:56 PM
By VISHWAJIT ANAND
MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर से बड़ी खबर आ रही है जहां उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी के नेता की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। मृतक की पहचान राष्ट्रीय लोक मोर्चा के मीनापुर प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुशवाहा के रूप में हुई है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर ट्वीट करते हुए पुलिस प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।
राष्ट्रीय लोक मोर्चा के मुज़फ्फरपुर जिला अंतर्गत मीनापुर प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुशवाहा को अपराधियों ने गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी है। इस बात की जानकारी पार्टी के प्रदेश महासचिव व प्रवक्ता राम पुकार सिन्हा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। मौके से हीरो कंपनी की CD डिलक्स बाइक को बरामद किया गया है। जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर BR06BV/ 3970 है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। परिजन हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
मनोज कुशवाहा की निर्मम हत्या पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए पार्टी के सुप्रीमों व राज्य सभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डीजीपी विनय कुमार से अपने स्तर से कार्रवाई किये जाने की मांग की। पार्टी के प्रभारी प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी एवं जिलाध्यक्ष मुज़फ्फरपुर रामेश्वर कुशवाहा एवं मुज़फरपुर के सभी पार्टी नेताओं ने मृतक प्रखंड अध्यक्ष के घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी।
राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘अभी-अभी ख़बर मिली है कि मीनापुर (मुजफ्फरपुर) में हमारी पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुशवाहा की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। खबर सुनकर मर्माहत हूं। दुख की इस घड़ी में मैं अपनी पूरी पार्टी के साथ उनके परिवार के साथ खड़ा हूं। भगवान दिवंगत आत्मा को शान्ति दें और परिजनों को दुख सहने की ताकत। पुलिस-प्रशासन बिना समय गंवाए आवश्यक कार्रवाई करे।‘