Bihar Teacher Vacancy : बिहार में 45 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, सीएम नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान; लालू -राबड़ी शासनकाल पर भी साधा निशाना पटना में गैस की किल्लत से लोग परेशान, एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें; हेल्पलाइन नंबर जारी पटना में गैस की किल्लत से लोग परेशान, एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें; हेल्पलाइन नंबर जारी ‘बाबू… मेरे लिए जान दे सकते हो?’ गर्लफ्रेंड के सवाल पर युवक ने उठाया खौफनाक कदम BPSC teacher recruitment : सहायक प्राध्यापकों को नियुक्ति का रास्ता साफ, राज्यपाल कार्यालय ने जारी किया आदेश; इस वजह से लगी थी रोक Bihar News : पटना में गैस सिलेंडर की किल्लत से हंगामा, लोगों ने पटना-एम्स रोड किया जाम; पुलिस ने उग्र लोगों को करवाया शांत संकट के बीच ईरान ने भारत को दी बड़ी राहत, भारतीय तेल टैंकरों को होर्मुज से गुजरने की मिली अनुमति संकट के बीच ईरान ने भारत को दी बड़ी राहत, भारतीय तेल टैंकरों को होर्मुज से गुजरने की मिली अनुमति शादी के दो साल बाद भी दहेज के लिए महिला को उतारा मौत के घाट! विवाहिता की संदिग्ध मौत से मचा हडकंप, घर पहुंचें परिजन तो... Bihar Bhumi: बिहार के राजस्व कार्यालयों में दलालों पर शिकंजा, सीधे केस दर्ज करने के आदेश, टोल-फ्री नंबर जारी
30-Aug-2025 11:28 AM
By First Bihar
BIHAR CRIME : बिहार के मुजफ्फरपुर से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। जहां पारू थाना क्षेत्र के बैजलपुर गांव में घर के बरामदे पर सोये हुए अवस्था में बदमाशों ने गांव निवासी स्व. संजय सिंह के 25 वर्षीय पुत्र अभिमन्यु कुमार को गोली मारकर हत्या कर दी है। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद इलाके में हड़कंप का माहौल कायम हो गया।
वहीं,घटना की जानकारी मिलते पारू पुलिस इंस्पेक्टर मुकेश शर्मा, थानेदार चंदन कुमार एफएसएल टीम के पहुंच वैज्ञानिक ढंग से जांच कर शव को पोस्टमार्टम में भेजने के लिए शव को अपने कब्जे करना चाहा। परिजनों ने उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग करते हुए शव को ले जाने रोक लगा दी।
बताया जा रहा है कि,शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद अभिमन्यु घर के बरामदे में सो गया था। देर रात करीब 12 से 1 बजे के बीच अज्ञात अपराधियों ने उसके गले में करीब से दो गोली मार दी। सुबह जब मां ने देखा तो बेटे की खून से लथपथ लाश पड़ी थी। इसके बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई और लोग मौके पर जुटने लगे।
वहीं, मृतक दो भाइयों में सबसे छोटा था। एक साल पहले पिता का निधन हो चुका था, जिसके बाद मां और बेटा ही घर में रहते थे। अभिमन्यु टीव्हीएस बाइक एजेंसी में काम करता था।
इधर, घटना की जानकारी मिलते ही पारू थानाध्यक्ष चंदन कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि हत्या की सूचना पर डॉग स्क्वॉड और एफएसएल टीम को बुलाया गया है। मामले की जांच हर एंगल से की जा रही है। परिजनों का कहना है कि अभिमन्यु का किसी से कोई विवाद नहीं था, फिर भी अपराधियों ने उसे निशाना बनाया। फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।