Bihar Teacher Vacancy : बिहार में 45 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, सीएम नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान; लालू -राबड़ी शासनकाल पर भी साधा निशाना पटना में गैस की किल्लत से लोग परेशान, एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें; हेल्पलाइन नंबर जारी पटना में गैस की किल्लत से लोग परेशान, एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें; हेल्पलाइन नंबर जारी ‘बाबू… मेरे लिए जान दे सकते हो?’ गर्लफ्रेंड के सवाल पर युवक ने उठाया खौफनाक कदम BPSC teacher recruitment : सहायक प्राध्यापकों को नियुक्ति का रास्ता साफ, राज्यपाल कार्यालय ने जारी किया आदेश; इस वजह से लगी थी रोक Bihar News : पटना में गैस सिलेंडर की किल्लत से हंगामा, लोगों ने पटना-एम्स रोड किया जाम; पुलिस ने उग्र लोगों को करवाया शांत संकट के बीच ईरान ने भारत को दी बड़ी राहत, भारतीय तेल टैंकरों को होर्मुज से गुजरने की मिली अनुमति संकट के बीच ईरान ने भारत को दी बड़ी राहत, भारतीय तेल टैंकरों को होर्मुज से गुजरने की मिली अनुमति शादी के दो साल बाद भी दहेज के लिए महिला को उतारा मौत के घाट! विवाहिता की संदिग्ध मौत से मचा हडकंप, घर पहुंचें परिजन तो... Bihar Bhumi: बिहार के राजस्व कार्यालयों में दलालों पर शिकंजा, सीधे केस दर्ज करने के आदेश, टोल-फ्री नंबर जारी
24-May-2025 10:38 PM
By First Bihar
MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर जिले में एक महिला का हथियार लहराते वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है। वायरल वीडियो में महिला देसी कट्टा के साथ नजर आ रही है। इस वायरल वीडियो की पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता।
वायरल वीडियो के संज्ञान में आने के बाद ग्रामीण एसपी विद्यासागर ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं। उन्होंने संबंधित थाने को निर्देश दिया है कि वीडियो की सत्यता की जांच की जाए और यह पता लगाया जाए कि महिला के पास हथियार कहां से आया और उसका उद्देश्य क्या था।
ग्रामीण एसपी विद्यासागर ने कहा कि "सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो की जांच की जा रही है। अगर यह वीडियो वास्तविक पाया जाता है और महिला के पास अवैध हथियार है, तो उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।"
फिलहाल पुलिस साइबर सेल की मदद से वीडियो की लोकेशन और महिला की पहचान करने में जुटी हुई है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि वीडियो कब और किस मकसद से बनाया गया था।
पुलिस अधिकारियों ने आम लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों से बचें और ऐसी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। मामले की जांच जारी है और जल्द ही कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।