दहेज की बलि चढ़ी मासूम... एलईडी टीवी और मिक्सर की मांग ने ली नवविवाहिता की जान; गला दबाकर हत्या का आरोप RRB Exam : हाथ बना नकल की कॉपी, गेट से भी निकल गया; यूपी में ऐसे धरा गया बिहार का शातिर परीक्षार्थी वाह रे बिहार पुलिस: थाने से चोरी हो गए हथियार और गोली, एक ही थाने में दूसरी बार आर्म्स की चोरी 'सरकार कहीं फिर से बर्तन न पिटवाने लगे', LPG सिलेंडर की किल्लत पर मुकेश सहनी का तंज 'सरकार कहीं फिर से बर्तन न पिटवाने लगे', LPG सिलेंडर की किल्लत पर मुकेश सहनी का तंज बिहार के इस एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए फिर शुरू होगी एयर इंडिया की उड़ान, जानिए.. नया शेड्यूल बिहार के इस एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए फिर शुरू होगी एयर इंडिया की उड़ान, जानिए.. नया शेड्यूल BIHAR NEWS : 'रोज -रोज मिल रहा नीतीश कुमार से आशीर्वाद ...', समृद्धि यात्रा में सम्राट चौधरी को मिल रहा खास सियासी संकेत Bihar News: भवानीपुर थाने में हवलदार के बैग से रसोइए ने उड़ाईं 35 गोलियां; स्मैक के साथ 3 गिरफ्तार, हवलदार सस्पेंड करप्शन पर ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति मिट्टी में मिली ? भ्रष्टाचार के आरोपी बेउर जेल अधीक्षक को निलंबन मुक्त कर फिर से 'काराधीक्षक' बनाया, EOU की रेड में अकूत संपत्ति मिलने का था दावा
26-Feb-2025 07:08 PM
By First Bihar
Bihar News: मुजफ्फरपुर के SKMCH में अनोखी शादी की चर्चा खूब हो रही है। दरअसल एक पोते ने अपनी बीमार दादी की अंतिम इच्छा पूरी करने के लिए हॉस्पिटल के शिव मंदिर में शादी रचाई। मरने से पहले दादी अपने पोते की शादी देखना चाहती थी। जब पोते ने अंतिम इच्छा पूरी की तब नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देने के बाद दादी ने दम तोड़ दिया।
बता दें कि मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा की रहने वाली बुजुर्ग महिला रीता देवी लंबे समय से बीमार थी। रीता देवी का इलाज SKMCH के कोविड वार्ड के ICU चल रहा था। उनके इलाज में पूरा परिवार लगा हुआ था लेकिन दिन पर दिन उनकी हालत खराब हो रही थी। उधर उनके पोता अभिषेक की शादी अगले महीने होने वाली थी लेकिन जब रीता देवी की हालत और बिगड़ने लगी तब परिवारवालों ने कहा कि दादी की यह अंतिम इच्छा थी कि पोते की शादी देखकर ही मरे।
बुजुर्ग रीता देवी की अंतिम इच्छा जानकर अभिषेक की शादी के लिए लड़की के परिवार वालों से बात की गयी। उन्हें बताया गया कि यह उनकी दादी की अंतिम इच्छा है शायद इसीलिए उनका प्राण नहीं टूट रहा है। वो एसकेएमसीएच के आईसीयू में भर्ती है। जब लड़की वाले तैयार हुए तब अस्पताल परिसर स्थित शिव मंदिर में पूरे हिन्दू रीति रिवाज से अभिषेक की शादी करायी गयी। जिसके बाद वर-वधू ने आईसीयू के बेड पर पड़ी दादी का पैर छूकर आशीर्वाद लिया और अभिषेक ने अपनी दादी की अंतिम इच्छा पूरी की। शादी के दो घंटे बाद बीमार दादी का निधन हो गया। जिसके बाद दादी का अंतिम संस्कार किया गया। नम आंखों से पोते अभिषेक ने दादी को विदा किया।