Bihar News: मुजफ्फरपुर जिले के एसकेएमसीएच की पैथोलाजी लैब में देर रात तेज बारिश के दौरान गिरे ठनका से अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह पटरी से उतर गई। अचानक हुए तेज धमाके और बापत के कारण लंब के कई अहम उपकरण और मुख्य सकी ठप हो गए, जिससे मरीजों की जांच प्रक्रिया बुरी तरह प्रभावित हो गई। 



देर रात तेज बारिश के बीच अचानक हुई तेज आवाज से लैब में ड्यूटी पर तैनात लैब टेक्नीशियन और कर्मचारी दहशत में आ गए और जान बचाने के लिए बाहर की ओर भागे। स्थिति सामान्य होने पर जब कर्मचारी वापस लैब में लौटे, तो बायोकेमिस्ट्री जांच मशीन से जुड़ा कंप्यूटर और विभाग का मुख्य सर्वर बंद पड़ा था। सर्वर ठप होने की वजह से नहीं ब्लड सेंपल का डेटा एंट्री हो सका और नहीं जांच रिपोर्ट। 



जिसके के कारण पूरे डिजिटल प्रणाली और जांच ठप पड़ गया। घटना की जानकारी मिलते ही डेटा आपरेटर राहुल कुमार देर रात ही अस्पताल पहुंचे और सर्वर व सिस्टम को दोबारा चालू करने का काफी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। मुख्य सर्वर चालू न से पाने के कारण सुबह भी व्यवस्था बहाल नहीं की जा सकी।



इसके चलते पैथोलाजी लैब के बाहर मरीजों की लंबी-लंबी कतारें लग गई और दूर-दराज से आए मरीजों को अपनी जांच के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि खराब हुए उपकरणों और बंद पड़े उपकरणों को जल्द से जल्द ठीक कराने के लिए, टेक्निकल टीम को बुलाया गया है।